फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Tenure of Ayush University Vice-Chancellor extended by 3 years.

Kurukshetra News: आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति का कार्यकाल 3 वर्ष के लिए बढ़ाया

Sat, 18 Jul 2026 03:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 18 Jul 2026 03:19 AM IST
विज्ञापन
Tenure of Ayush University Vice-Chancellor extended by 3 years.
कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार ने श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के कार्यकाल में तीन वर्ष की वृद्धि की है। राज्यपाल प्रो. असीम घोष ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। सरकार ने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं अनुसंधान क्षेत्र में प्रो. धीमान के नेतृत्व में हुए उल्लेखनीय कार्यों तथा आयुष शिक्षा एवं चिकित्सा के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए यह विस्तार प्रदान किया है।
विज्ञापन

कार्यकाल बढ़ाए जाने की घोषणा के बाद विश्वविद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बन गया।
कुलपति प्रो. धीमान ने कुलाधिपति एवं महामहिम राज्यपाल प्रो. असीम घोष तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्म ही सच्ची पूजा है। हरियाणा सरकार के विशेष सहयोग से हम इसी सिद्धांत के साथ आयुष विश्वविद्यालय और आयुष चिकित्सा के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। आने वाले वर्षों में भी विश्वविद्यालय को देश के अग्रणी आयुष संस्थानों में स्थापित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यकाल विस्तार उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय परिवार की सामूहिक मेहनत, समर्पण और उपलब्धियों का सम्मान है।
विज्ञापन

पिछले तीन वर्षों में श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। प्रो. धीमान के नेतृत्व में पहली बार आयुर्वेद के साथ-साथ होम्योपैथी, यूनानी, सिद्ध एवं प्राकृतिक चिकित्सा की समर्पित ओपीडी शुरू की गईं। बहुउद्देश्यीय हॉल का निर्माण पूरा कराया गया तथा 465 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर की प्रक्रिया को गति दी गई, जो भविष्य में देश के अत्याधुनिक आयुष शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र के रूप में विकसित होगा। विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद पहली बार 23 सहायक प्रोफेसरों की नियमित भर्ती पूरी की गई, जिससे शिक्षण व्यवस्था को मजबूती मिली और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता सहित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान को कार्यकाल विस्तार पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed