फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Temperatures crossed 40, number of patients increased in hospitals

Kurukshetra News: पारा 40 के पार, अस्पतालों में बढ़ गई मरीजों की संख्या

Tue, 10 Jun 2025 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 10 Jun 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
Temperatures crossed 40, number of patients increased in hospitals
कुरुक्षेत्र। जिले में पारा 40 डिग्री तक पहुंच गया है और 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से लू चलने लगी है। इसका जीवन पर व्यापक असर पड़ने लगा है। अस्पतालों में ओपीडी बढ़ने लगी है तो बच्चों के स्वास्थ्य पर ज्यादा खतरा मंडराने लगा है। उल्टी, दस्त, बुखार, शरीर में पानी की कमी से ग्रस्त बच्चों की ओपीडी 10 फीसदी बढ़ चुकी है।
विज्ञापन

ऐसे में प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग तक अलर्ट मोड पर आ गया है। जिला नागरिक अस्पताल में लू से पीड़ितों के लिए विशेष वार्ड बनाया गया है तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। गर्मी का असर सुबह से ही दिखाई देने लगता है। सोमवार को सुबह पांच बजे ही 26 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा तो दोपहर दो बजे तक 40 डिग्री तक पहुंच गया, जो शाम करीब साढ़े चार बजे तक रहा। इसके बाद भी शाम छह बजे तक 36 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। बढ़ते तापमान व लू के चलते बाजार दोपहर के समय बाजार सुनसान से रहे तो सड़कों पर भी सन्नाटा सा पसरा रहा। बेहद जरूरी कार्य से घरों से निकले राहगीर भी अपने बचाव के साथ सफर करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

बच्चों पर ज्यादा असर, बढ़ गए 15 फीसदी मरीज : जिला नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अनिल कुमार बताते हैं कि भीषण गर्मी पड़ने लगी है, जिसका ज्यादा असर बच्चों पर पड़ रहा है। विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त बच्चों की 10 फीसदी तक ओपीडी बढ़ गई है। शरीर में पानी की कमी होना, उल्टी, दस्त व बुखार होना इतनी गर्मी में आम होने लगा है। ऐसे में माता-पिता को बच्चों का विशेष ख्याल रखना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed