फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   teasing a woman

Kurukshetra News: रेलवे स्टेशन पर शौचालय में महिला के साथ छेड़छाड़, भीड़ ने की धुनाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
teasing a woman
पानीपत। रेलवे स्टेशन पर एक महिला यात्री के साथ दो मनचलों ने छेड़छाड़ कर दी। महिला अपने पति के साथ दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही थी। वह पानीपत रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। आरोपी उसे पकड़कर एक बाथरूम में ले गए। महिला ने हिम्मत जुटाकर आरोपियों से खुद को छुड़ाया फिर शोर मचाया। इस पर भीड़ जुट गई और मनचले की धुनाई कर दी, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। इसके बाद महिला ने जीआरपी थाने पहुंचकर बयान दर्ज कराए, लेकिन उसने लिखित शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है। रविवार सुबह पति के साथ चंडीगढ़ जा रही थी। ट्रेन पानीपत रेलवे स्टेशन पर रुकी तो वह फर्स्ट क्लास वेटिंग हॉल के पास बने महिला शौचालय में चली गई। पति प्लेटफार्म पर ही खड़े थे। तभी एक मनचला महिला शौचालय में घुस आया और अंदर से कुंडी लगा दी। वह कुछ समझ पाती, इससे पहले मनचले ने उसे पकड़ लिया। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसने गला दबाने का प्रयास किया। किसी तरह खुद को छुड़ाकर वह दरवाजे की कुंडी खोलकर बाहर निकली। उसे देखते ही मनचले का एक अन्य साथी असंध रोड ओवरब्रिज की तरफ भाग गया। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर मनचले को काबू किया।
विज्ञापन


शिकायत नहीं मिली तो छोड़ा मनचला-
थाने पहुंचे दंपती से पुलिसकर्मी ने लिखित शिकायत मांगी। आगामी कार्रवाई के लिए स्थानीय कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराने की बात बताई। कानूनी कार्रवाई के बारे में सुनते ही पीड़िता ने शिकायत देने से फिलहाल इनकार कर दिया। पति ने भी पुलिसकर्मियों से मनचले को नसीहत देकर छोड़ने की बात कही। दंपती ने कहा कि सिर्फ आरोपी को सजा दिलाने के लिए वे बार-बार दिल्ली से पानीपत नहीं आ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मनचले के खिलाफ दंपती ने शिकायत देने से इनकार कर दिया। दोबारा ऐसी हरकत न करने की नसीहत देकर उसे छोड़ दिया गया। इसकी शिकायत मिलती है तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
- सूरतपाल, प्रभारी, जीआरपी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed