फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Teachers will protest from today against the merger of schools

Kurukshetra News: स्कूलों को मर्ज करने के विरोध में शिक्षक आज से देंगे धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Teachers will protest from today against the merger of schools
कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ ने सर्व कर्मचारी संघ और स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले केंद्र व राज्य सरकार पर शिक्षा नीति 2020 की आड़ में सार्वजनिक शिक्षा को कमजोर करने और वादाखिलाफी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

संघ का कहना है कि सरकार पांच हजार सरकारी स्कूलों के मर्जर की योजना बना रही है, जिसके विरोध में 21 से 25 जुलाई तक सभी ब्लॉकों में धरना-प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपे जाएंगे। थानेसर में 21, शाहाबाद में 23, पिहोवा और बाबैन में 24, तथा लाडवा में 25 जुलाई को प्रदर्शन होंगे। तीन अगस्त को जिला कन्वेंशन आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

संघ ने चिराग योजना को सरकारी स्कूलों से बच्चों के पलायन का षड्यंत्र करार दिया और गैर-शैक्षणिक कार्यों में अध्यापकों को उलझाने का विरोध किया।
प्रशिक्षण अप्रैल से सितंबर तक पूरे करने की मांग दोहराई गई। इसके साथ ही संघ ने कैथल के सेरहदा गांव में रसायन विज्ञान के प्राध्यापक सुरेंद्र सिंह पर हुए हमले की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed