{"_id":"64791567f6548184e00396f4","slug":"teach-teachers-the-tricks-of-teaching-hindi-english-kurukshetra-news-c-18-1-138353-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शिक्षकों को हिंदी, अंग्रेजी पढ़ाने के गुर सिखाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शिक्षकों को हिंदी, अंग्रेजी पढ़ाने के गुर सिखाए
Fri, 02 Jun 2023 03:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 02 Jun 2023 03:32 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। खंड में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक मिशन के अंतर्गत चल रहे छह दिवसीय प्रशिक्षण के दूसरे बैच की शुरूआत विधिवत रूप से हो गई। जिसमें डीपीसी संतोष कुमारी ने कार्यशाला में आए शिक्षकों से सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने की अपील की।
डीपीसी के कार्यशाला में पहुंचने पर बीईओ डॉ. एसएस आहूजा ने स्वागत किया। कार्यशाला में बीआरपी कोमल, रितू, एलएलएफ से अश्विवनी व रहमदीन बतौर मुख्य प्रशिक्षक मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को हिंदी व अग्रेंजी भाषा के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान शिक्षकों के साथ मौखिक भाषा के विकास की गतिविधियों, डिकोडिंग, लेखन व पठन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यशाला में लगभग 80 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यशाला में ग्लोबस कंपनी के केशव ने शिक्षकों को स्मार्ट टीवी पर बच्चों के मूल्यांकन के तरीके डिजिटल माध्यम से करवाने के गुर बताए। इस मौके पर विष्णु कुमार, अनु, रितू, भावना, गीता, नितिन, लालिमा व अन्य मौजूद रहे।