फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Taught the students the nuances of journalism, Kurukshetra

विद्यार्थियों को पत्रकारिता की बारीकियां बताईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Taught the students the nuances of journalism, Kurukshetra
कार्यक्रम में हिस्सा लेते पंजाबी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हरसिमरन सिंह व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पंजाबी विभाग ने प्रवासी पंजाबी साहित्यकार का व्याख्यान कराया। प्रवासी पंजाबी गल्पकार बलदेव सिंह ग्रेवाल ने विद्यार्थियों के साथ पत्रकारिता की बारीकियों एंव गल्प चेतना के संबंध में चर्चा की।
उन्होंने बताया कि नारी चेतना उनकी गल्प चेतना का मुख्य केंद्र रहा है। सीते बुल्लां दा सुनेहा (कहानी संग्रह) उनकी चेतना के प्रगटावे का शिखर है। उन्होंने जीवन में शख्सियत के विकास के लिए अनुभव, अभ्यास व परिपक्वता इत्यादि गुणों को आत्मसात करने के साथ व्यवहार में लाने लिए प्रोत्साहित किया। विभाग के अध्यक्ष डॉ. कुलदीप ने ग्रेवाल की रचनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि प्रवासी पंजाबी लेखकों में बलदेव सिंह ग्रेवाल एक सुप्रसिद्ध नाम है। उन्होेंने अपनी लेखनी से प्रवासी पंजाबी साहित्य के क्षेत्र में एक गल्पकार के रूप में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
विज्ञापन

गल्प के क्षेत्र में उनकी परिक्रमा (उपन्यास), रोशनी दी दस्तक (कहानी संग्रह), सीते बुल्लां दा सुनेहा (कविता संग्रह) और ओसामा बिन लादेन दा अंत जैसी तीन चर्चित पुस्तकें हैं। इसके अलावा पत्रकारिता के क्षेत्र में भी उनका बड़ा नाम है और यह उनका मनपसंद पेशा भी रहा है, जिसमें उन्होंने लगभग 40 वर्ष अपनी सेवाएं दी। पंजाबी विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. हरसिमरन सिंह रंधावा की ख्याति गल्प चिंतक के तौर पर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पंजाबी साहित्य में ग्रेवाल की रचना को विलक्षण दर्जे वाला गल्प साहित्य बताया। डॉ. रंधावा ने कहा कि यहां आना मेरे लिए मां की गोदी में आने के समान है। यहां पर विद्यार्थी जीवन, अध्यापक और अध्यक्ष के रूप में यहां तक का चुनौतीपूर्ण सफर सकारात्मक जिम्मेदारी से निभाया। इस अवसर पर डॉ. जसवीर कौर, डॉ. वेदपाल सहित शोधार्थी विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed