फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   target of organic farming in one lakh acres

1 लाख एकड़ में जैविक खेती का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
target of organic farming in one lakh acres
राज्य सरकार ने अगले 3 सालों में 1 लाख एकड़ क्षेत्र में जैविक व प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए किसानों को नर्सरी से सब्जियों की पौध व फलदार कलमी पौधे उपलब्ध कराने व उनकी पैदावार की ऑनलाइन बिक्री के लिए पोर्टल भी शुरू किया है। इतना ही नहीं हाइब्रिड सब्जी पौध के लिए 5 केंद्र स्थापित किए है। इन केंद्रों में किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर प्रतिवर्ष 1 करोड़ 50 लाख पौध दी जा रही है और आम, अमरूद तथा सिट्रस फलों के बाग पर प्रति एकड़ 20 हजार सब्सिडी भी सरकार की तरफ से दी जा रही है। यह जानकारी हरियाणा बागवानी विभाग के महानिदेशक डॉ. अर्जुन सिंह ने दी। वे सोमवार को लाडवा के उप-उष्णकटिबंधीय फल केंद्र में उद्यान विभाग हरियाणा द्वारा आयोजित 3 दिवसीय फल उत्सव के समापन समारोह में बोल रहे थे। इससे पहले सुबह के सत्र में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रोफेसर बीआर कांबोज ने वेबिनार का शुभारंभ किया। इस वेबिनार में डॉ. दलजिंद्र सिंह, डॉ. आत्म प्रकाश व डॉ. सतीश कुमार ने अनार व अमरूद की उन्नत तकनीक से खेती व पौधों की समय से कटाई व छंटाई, प्रबंधन, कीट नियंत्रण एवं मूल्य संवर्धन विषय पर विस्तार से जानकारी दी है। महानिदेशक ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से वर्टिकल खेती को बढ़ावा देने के लिए 65 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है। इस तकनीकी का 15042 एकड़ क्षेत्र में विस्तार किया जाएगा। फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मधुमक्खी पालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए मधुमक्खी के बक्से के खरीद पर 85 प्रतिशत तथा उपकरण की खरीद पर 75 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बागवानी विभाग द्वारा सभी योजनाओं का किसानों को पारदर्शिता पूर्वक एवं तत्काल लाभ पहुंचाने के लिए 16 ऑनलाईन पोर्टल की शुरूआत की गई है। केंद्र संचालक उप निदेशक डॉ. बिल्लू यादव ने कहा कि आम उत्सव के अंतिम दिन अमरूद व अनार दिवस के तौर पर मनाया गया। इसको देखने के लिए आस-पास के जिलों से 100 प्रगतिशील किसानों के साथ-साथ स्थानीय लोगों व स्कूली बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान मैंगो ईटिंग व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया तथा इन प्रतिभागियों को महानिदेशक द्वारा सम्मानित भी किया गया है। इस कार्यक्रम में उद्यान प्रशिक्षण संस्थान उचानी करनाल के प्रिंसिपल डॉ. योगेंद्र सिंह, बागवानी अधिकारी जोगिंद्र बिसला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed