{"_id":"69d6bf1c484af0232c0f20d2","slug":"tanushka-first-in-state-level-dhai-akhar-competition-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-152933-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राज्य स्तरीय ढाई आखर प्रतियोगिता में तनुष्का प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राज्य स्तरीय ढाई आखर प्रतियोगिता में तनुष्का प्रथम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छात्रा तनुष्का ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। भारतीय डाक विभाग की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की आठवीं कक्षा की छात्रा तनुष्का ने हरियाणा में प्रथम स्थान हासिल किया है।
प्रतियोगिता का विषय अपने रोल मॉडल के नाम पत्र था, जहां अधिकतर प्रतिभागियों ने प्रसिद्ध हस्तियों को चुना। वहीं तनुष्का ने अपने विज्ञान अध्यापक को आदर्श मानते हुए उनके नाम पत्र लिखा। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने पर तनुष्का को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा।
साथ ही उनका यह पत्र अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा, जहां वह देशभर के प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी। तनुष्का की इस सफलता के पीछे अध्यापक विनोद कुमार, वंदना मैडम, राजेश कुमार और दिनेश कुमार का विशेष मार्गदर्शन रहा है। वह कक्षा छठी से ही सुंदर लेखन की बारीकियां सीख रही हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भी वे राज्य स्तरीय गीता जयंती निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं। विद्यालय के प्रिंसिपल सुनील कपूर ने इस उपलब्धि को छात्रा की मेहनत और गुरु-शिष्य के विश्वास का परिणाम बताया।