फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Talented students were honored

Kurukshetra News: प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं को किया गया सम्मानित

Tue, 30 Jun 2026 06:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 30 Jun 2026 06:02 AM IST
विज्ञापन
Talented students were honored
लाडवा। प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं को सम्मानित करते मुख्यातिथि व सभा के सदस्य। स्वयं
लाडवा। संत रामानंद जी को 17वें शहीदी दिवस पर श्री गुरु रविदास मन्दिर में मासिक सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें मिशनरी प्रचारक रीटा सोलखे कुरुक्षेत्र ने अपनी टीम के साथ पहुंचकर सतगुरु रविदास महाराज की वाणी पर प्रकाश डाला और संगत को निहाल किया। इस अवसर पर गुरु रविदास सभा लाडवा की ओर से दसवीं और 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित किया गया। इनमें कक्षा 12वीं कक्षा में छात्रा अक्षिका कक्षा 10वीं की सिमरन उदय कटारिया, अनुज कुमार अनुष्का, कशिश और 12वीं की छात्रा सिमरन शामिल रहीं।
विज्ञापन

इसके अलावा साध संगत ने डेरा सचखंड बल्ला जी के संत निरंजन दास महाराज को भारत सरकार की ओर से मानवता की सेवा समाज सुधार व गुरु रविदास महाराज के संदेश को जन जन तक पहुंचाने के लिए महामहिम राष्ट्रपति से सम्मानित किए जाने पर खुशी मनाई। सभा के सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों से कहा कि सभी छात्र शिक्षा की तरफ विशेष ध्यान देते हुए अपने उज्जवल भविष्य का निर्माण करें और संतों महापुरुषों की विचारधारा पर चलकर पूरे समाज एवं देश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में गुरु रविदास सभा के प्रधान सूबे चंद्र कटारिया, उप प्रधान महेंद्र पाल, सचिन, सह सचिव कर्मवीर, कोषाध्यक्ष रविंद्र कुमार, मनीराम, मास्टर रामस्वरूप, रतनलाल बनवाल, कृष्ण कुमार, जयपाल, रामस्वरूप, शेर सिंह, इमना कटारिया आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed