फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Take this flower, don't forget to follow the rules

Kurukshetra News: यह लो फूल, नियमों को न जाना भूल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Take this flower, don't forget to follow the rules
कुरुक्षेत्र। बगैर हेलमेट के बाइक चलाने वाले युवक को पुष्प देते यातायात प्रभारी।
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने नववर्ष पर गांधीगिरी से वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने तरीका अपनाया। पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को पुष्प देकर नियमों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

पुलिस ने उन लोगों का चालान नहीं किया, बल्कि उनको समाज के जिम्मेदार नागरिक होने का एहसास कराने के लिए पुष्प प्रदान किए।
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि नववर्ष पर यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान न करके उनको पुष्प देकर गलती का एहसास कराने का अभियान चलाया गया। नियम तोड़ने वाले को समझाया गया कि यातायात के नियमों का पालन न करके वह लोग खुद के साथ दूसरों की जान को खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

नियम बनाने का मकसद यही होता है कि कोई भी व्यक्ति समाज के किसी भी दूसरे व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब न बने। बताया कि नियम-कानून समाज में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सुविधा के लिए बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम-कानून सभी पर एक समान रूप से लागू होते हैं। कोई व्यक्ति इन नियम-कानूनों को तोड़ता है तो उससे पूरे समाज को परेशानी का सामना करना पड़ता है, जिससे समाज में अव्यवस्था फैलती है। आम नागरिकों को यह बात भी समझनी चाहिए कि यातायात के नियम उनके, उनके परिवार की तथा पूरे समाज की सुविधा के लिए बनाए गए हैं। वाहन चालकों ने जिला पुलिस की इस पहल की सराहना की और भविष्य में यातायात के नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed