फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Swachh Vidyalaya Awards given to schools, Kurukshetra

स्कूलों को प्रदान किए स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Swachh Vidyalaya Awards given to schools, Kurukshetra
शिक्षक को सम्मानित करते विधायक सुभाष सुधा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सरकार के स्वच्छ विद्यालय सर्वे में जिला के 105 विद्यालयों ने फाइव स्टार और 480 विद्यालयों ने फॉर स्टार रेटिंग अर्जित की है। अग्रसेन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को जिला स्तरीय स्वच्छता पुरस्कार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्यातिथि विधायक सुभाष सुधा ने राजकीय विद्यालय कमोदा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय पिपली माजरा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय झिंझरपुर, धन्ना भगत पब्लिक स्कूल, अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र, राजकीय उच्च विद्यालय त्योड़ा, जवाहर नवोदय विद्यालय निवारसी व राजकीय माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर को जिला स्तरीय ओवरऑल पुरस्कार प्रदान किए।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश के विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छता में भी नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों व उपलब्ध कराए जा रहे फंडों से स्कूलों की तस्वीर बदल रही है। सरकारी स्कूल भी सुंदरता व स्वच्छता में निजी विद्यालयों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। डीईओ बलजीत मलिक ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते शिक्षा विभाग नित नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है तो नीट व इंजीनियरिंग जैसी प्रवेश परीक्षाओं में भी छात्र सफलता प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीपीसी विनोद कौशिक ने बताया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के लिए जिले के 682 राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों द्वारा स्वच्छ विद्यालय एप्प पर रजिस्ट्रेशन करवाकर प्रतिभागिता की गई थी। एप पर फाइव स्टार रेटिंग पाने वाले स्कूलों में से जिला स्तर पर अवार्ड प्रदान करने के लिए चयन प्रक्रिया की गई। जिला स्तर पर कुल 38 विद्यालयों को अवार्ड वितरित किए गए हैं और राज्य स्तर के लिए कुल 14 विद्यालय नामित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एपीसी संजय कौशिक ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत मलिक ने अतिथियों का स्वागत किया और समग्र शिक्षा के डीपीसी विनोद कौशिक ने मेहमानों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर बीईओ बाबैन रणबीर सिंह, बीईओ लाडवा अनिल जिंदल, बीईओ थानेसर इंदु कौशिक, बीईओ शाहबाद हरदीप कौर सहित अनेक विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

उप श्रेणियों में 30 विद्यालय पुरस्कृत
जिला स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार समारोह में जिला के 30 विद्यालयों को विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए। जल प्रबंधन के लिए अग्रसेन पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र, राजकीय विद्यालय त्योड़ा, राजकीय विद्यालय पिपली माजरा, प्राथमिक विद्यालय डेरा रामपुरा व धूलगढ़ को पुरस्कृत किया गया तो हैंडवाश के बेहतर प्रबंधन के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मूर्तजापुर व शाहाबाद, प्राथमिक पाठशाला मुनियारपुर, माध्यमिक विद्यालय खेड़ी शहीदां, राजकीय कन्या विद्यालय शाहाबाद-3 को पुरस्कार दिया गया। शौचालय के लिए जीएमएस भगवानपुर, जीपीएस पटाक माजरा, जीएमएस अर्बन एस्टेट कुरुक्षेत्र, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल खैरी व इस्माईलाबाद को पुरस्कार दिया गया जबकि कोविड प्रबंधन के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ विद्यालय थानेसर, माध्यमिक विद्यालय कोल्हापुर व धंतौड़ी, प्राथमिक पाठशाला डेरा रामपुरा व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बारना को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed