फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Suspect arrested for shooting dog in Kurukshetra

Kurukshetra: टांग पर काटा तो बेटे के साथ मिलकर कुत्ते को मारी थी गोली, काबू, बाइक और लाइसेंसी बंदूक बरामद

Tue, 18 Apr 2023 11:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 11:13 PM IST
सार

पिता-पुत्र से वारदात में इस्तेमाल बाइक और लाइसेंसी बंदूक बरामद कर ली गई है। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Suspect arrested for shooting dog in Kurukshetra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दो सप्ताह पहले सलारपुर रोड पर कुत्ते की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया। आरोपी सतीश व उसके बेटे शिवम से वारदात में इस्तेमाल बाइक और लाइसेंसी बंदूक बरामद हुई। कुत्ते ने आरोपी सतीश की टांग पर काट लिया था, उसके बाद उसने बेटे के साथ मिलकर कुत्ते को गोली मार दी। इस मामले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

विज्ञापन


थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में प्रिंस निवासी एनआईटी ने शिकायत में बताया था कि सलारपुर रोड पर अग्रवाल नर्सिंग होम के सामने एक कुत्ते को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। यह वारदात समाज और इंसानियत दोनों के खिलाफ है। आरोपी ने अपनी लाइसेंसी बंदूक का भी दुरुपयोग किया है।
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सतीश और शिवम को गिरफ्तार करके वारदात में इस्तेमाल बाइक और लाइसेंसी बंदूक बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें इस मामले की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। इसमें एक व्यक्ति अपने हाथ में बंदूक लेकर घूमता दिखाई दिया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति कॉलोनी में एक खाली प्लॉट की ओर जाता है। इसी दौरान दो कुत्ते भागने लगे, जिसमें व्यक्ति ने एक कुत्ते की गोली मारकर हत्या कर दी थी।


कुत्ते के काटने पर मारी थी गोली
जांच अधिकारी एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी सतीश की टांग पर कुत्ते ने काट लिया था। उसके बाद आरोपी सतीश बाइक पर बंदूक लेकर अपने बेटे के साथ आया और कुत्ते को गोली मार दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू करके बाइक और बंदूक बरामद कर ली। आरोपियों को जमानत पर रिहा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed