फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Survey being conducted to bring back dropout students to school

Kurukshetra News: ड्रॉपआउट विद्यार्थियों को स्कूल लाने के लिए किया जा रहा सर्वे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Survey being conducted to bring back dropout students to school
कुरुक्षेत्र। पढ़ाई छोड़ चुके (ड्रॉपआउट) बच्चों को वापस स्कूल लेकर आने के लिए 18 एजुकेशन स्वयंसेवक सर्वे कर रहे हैं, जो नए सत्र तक पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों को चयनित कर शिक्षा की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से सर्वे कर ऐसे विद्यार्थियों का चयन किया जा रहा है जिन्होंने विभिन्न कारणों से अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी या वे कभी स्कूल ही नहीं गए। इसमें कई प्रवासी मजदूरों के बच्चे भी शामिल हैं। ये सर्वे छह जनवरी तक अलग-अलग जगह चलेगा। ऐसे विद्यार्थियों का ब्योरा प्रबंध पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है जिससे विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता मिलनी शुरू होगी।
विज्ञापन

ये ऐसे विद्यार्थी है जो अभी स्कूल नहीं जा रहे हैं। इन विद्यार्थियों को स्कूल लाने के लिए प्रदेश शिक्षा परियोजना परिषद एवं हुमना पीपल टू पीपल एनजीओ के सहयोग से प्रत्येक जिले में विशेष प्रशिक्षण केंद्रों को खोला गया है। इन केंद्रों के एजुकेशन स्वयंसेवक ही अलग-अलग जगह जाकर सात से 14 वर्ष के बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा में लाने के लिए सर्वे कर रहे हैं। अभी ये सर्वे गांधी नगर थानेसर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अनाजमंडी बाबैन, किला फार्म, रतगल सहित अन्य स्थानों पर विभिन्न जगह पर एजुकेशन स्वयंसेवक सर्वे कर रहे हैं।
विज्ञापन


स्वयंसेवक छह जनवरी तक विद्यार्थियों को प्रेरित करेंगे कि वे दोबारा शिक्षा ग्रहण करें ताकि उनका नए सत्र से दाखिला स्कूलों में कराया जा सके। इसी के साथ प्रशिक्षण के दौरान बच्चों को शिक्षा के विभिन्न साधनों और तकनीकों से परिचित कराया जाएगा और विषयों में सहायता दी जाएगी ताकि वे अपनी शिक्षा को आसानी से जारी रख सकें। जिला परियोजना संयोजक संतोष शर्मा का कहना है कि इस पहल का लक्ष्य विद्यार्थियों के ड्रॉपआउट दर को कम करना और शिक्षा के स्तर को बढ़ाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन जीएमएसपीएस और जीपीएस स्कूलों में बनाए गए केंद्र
सहायक परियोजना संयोजक राजेश कुमार भारद्वाज ने बताया कि 18 स्कूलों में प्रशिक्षक केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 18 एजुकेशन स्वयंसेवक नियुक्त किए गए हैं। राजकीय मॉडल सीनियर प्राइमरी स्कूल (जीएमएसपीएस) में सात और राजकीय प्राथमिक पाठशाला (जीपीएस) में 11 स्वयंसेवक नियुक्त किए गए हैं, जिसमें जीएमएसपीएस गोबिंदगढ़-एक और दो में, जीएमएसपीएस देवीदासपुरा-एक एवं दो में, जीएमएसपीएस रतगल एक तथा दो में, जीएमएसपीएस कलाल माजरा में एक-एक स्वयंसेवक नियुक्त किए गए हैं। वहीं, राजकीय प्राथमिक पाठशाला (जीपीएस) सेक्टर-आठ कुरुक्षेत्र एक और दो में, जीपीएस गांधी नगर एक एवं दो में, जीपीएस पिपली में, जीपीएस पिहोवा में, जीपीएस सुंदरपुर में, जीपीएस बाबैन में, जीपीएस लाडवा में, जीपीएस किशनपुरा और जीपीएस शाहाबाद में भी एक-एक एजुकेशन स्वयंसेवक को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed