{"_id":"683379df7eb9d1c32400d8e2","slug":"super-100-program-education-departments-revolutionary-initiative-harpreet-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-136206-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपर 100 कार्यक्रम शिक्षा विभाग की क्रांतिकारी पहल : हरप्रीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपर 100 कार्यक्रम शिक्षा विभाग की क्रांतिकारी पहल : हरप्रीत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में हिस्सा लेते निदेशक कृषि एवं पशु कल्याण विभाग के राजनारायण
कुरुक्षेत्र। सुपर 100 केंद्र कैंपस में शैक्षणिक सत्र 2025-2027 के चयनित विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि निदेशक, कृषि एवं पशु कल्याण विभाग के राजनारायण कौशिक रहे। संयुक्त निदेशक, माध्यमिक शिक्षा हरियाणा हरप्रीत कौर और अतिका मलिक विशिष्ट अतिथि रहीं।
मुख्यातिथि राजनारायण कौशिक ने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, यह एक जीवन दर्शन है जो व्यक्तित्व निर्माण में सहायक है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के महत्व को समझाते हुए कहा कि कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। परिसर स्थित सभागार का नामकरण योगशाला करते हुए शिक्षा के साथ मानसिक और शारीरिक संतुलन की आवश्यकता पर बल दिया।
विशिष्ट अतिथि हरप्रीत कौर द्वारा योगशाला में सरस्वती माता की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सुपर 100 कार्यक्रम शिक्षा विभाग की एक क्रांतिकारी पहल है, जो सरकारी स्कूलों के मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्चस्तरीय तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग, संसाधन और अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराता है। यह कार्यक्रम ग्रामीण और शहरी विद्यार्थियों के बीच की दूरी को कम करता है तथा शैक्षिक समानता को बढ़ावा देता है।
विज्ञापन
अतिका मलिक ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से हरियाणा के प्रतिभाशाली विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं जैसे जेईई, एनईईटी आदि के लिए तैयार होते हैं। सरकार एवं शिक्षा विभाग की ओर से अनुभवी शिक्षकों की नियुक्ति, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता तथा अनुशासित वातावरण का निर्माण सुनिश्चित किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा ने आश्वासन दिया कि सुपर 100 कैंपस में विद्यार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। विकल्प संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष नवीन मिश्रा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर बुनियाद निदेशक प्रदीप सनसनवाल, नोडल अधिकारी डॉ. तरसेम कौशिक, इको क्लब संयोजक अतुल शास्त्री सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।