{"_id":"677ae1a84cb33ea4970fd0b0","slug":"sunshine-after-four-days-increased-activity-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-129530-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: चार दिन बाद खिली धूप, बढ़ी चहल-पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: चार दिन बाद खिली धूप, बढ़ी चहल-पहल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले चार दिनों से घने कोहरे व कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे लोगों को रविवार को धूप खिलने पर बड़ी राहत मिली। हालांकि ठंडी हवा चलती रही लेकिन धूप खिलते ही लोगों की सार्वजनिक स्थलों पर चहल-पहल बढ़ गई।
अधिकतम तापमान 19 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस तक रहा। सुबह करीब 10 बजे ही धूप खिली तो शाम पांच बजे तक जारी रही, जिसके चलते लोग अपने-अपने घरों से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर भी धूप सेंकते दिखाई दिए। वहीं बाजार में भी कुछ रौनक बढ़ी तो दुकानदारों के भी चेहरे खिल उठे। अगले तीन से चार दिन तक मौसम साफ रहने की संभावना है जबकि इसके बाद फिर मौसम में बदलाव होगा और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंचेगा।
पिछले चार दिनों से दिन-रात कोहरा पड़ रहा था तो धूप भी नहीं खिल रही थी, जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त होने लगा था तो लोगों की रोजी-रोटी पर भी इसका असर पड़ने लगा था। लोग घरों में दुबकने को मजबूर होने लगे थे। घने कोहरे के चलते दिन के समय दृश्यता आठ मीटर तक तो रात को शून्य तक रहने लगी थी। सर्दी से राहत पाने के लिए लोग अलाव से लेकर अन्य माध्यमों का भी सहारा लेने को मजबूर होने लगे थे। उधर रविवार को भले ही धूप खिली रही लेकिन यातायात पर ठंड और कोहरे का असर जारी रहा। धर्मनगरी में से होकर जाने वाली दिल्ली फाजिल्का एक्सप्रेस एक घंटा, पश्चिम एक्सप्रेस 12925 चार घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस 12:31 घंटे, कालका शताब्दी एक्सप्रेस 12012 दो घंटे लेट रही, जिसके चलते यात्रियों को परेशानी भी झेलनी पड़ी।