फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sunny morning, cloudy afternoon, temperature drops by two degrees

Kurukshetra News: सुबह के समय खिली धूप, दोपहर बाद छाए बादल, तापमान में दो डिग्री की गिरावट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sunny morning, cloudy afternoon, temperature drops by two degrees
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
कुरुक्षेत्र। सुबह तेज धूप खिलने से सोमवार को गर्माहट रही लेकिन दोपहर दो बजे के बाद आसमान में बादल छा गए। बादलों के छाने से तापमान में गिरावट आई और वातावरण में ठंडक महसूस हुई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री दर्ज किया गया, जो रविवार के मुकाबले दो डिग्री कम है। मौसम में इस बदलाव से लोगों ने सुबह और दोपहर के समय तापमान में अंतर महसूस किया।
विज्ञापन

मौसम में हो रहे बदलाव के कारण अस्पतालों में ओपीडी मरीजों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। जिला अस्पताल में रोजाना लगभग 1500 से 1600 मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। चेस्ट एंड टीबी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव चावला ने बताया कि तापमान में अचानक उतार-चढ़ाव से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो सकती है जिससे सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग जल्दी प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन




मौसम परिवर्तन के दौरान एलर्जी, अस्थमा और सांस संबंधी रोगों की समस्या भी बढ़ जाती है। हवा में धूल, पराग कण और नमी के स्तर बदलने से यह रोग अधिक प्रभावित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता ने बताया कि आने वाले तीन दिनों तक जिले में मौसम साफ रहेगा। आसमान में बादल छाने की संभावना कम है जिससे दिन के समय धूप निकलती रहेगी और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि तापमान बढ़ने के बावजूद सुबह और शाम के समय ठंड का असर बना रहेगा। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तेज हवा चलने की संभावना है। हवाओं की गति 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है जिससे वातावरण में हल्की ठिठुरन महसूस होगी। विशेषकर सुबह के समय और सूर्यास्त के बाद ठंड अधिक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed