फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sunflower arrivals begin, farmers worried as procurement doesn't begin

Kurukshetra News: सूरजमुखी की आवक शुरू, खरीद शुरू न होने से किसान परेशान

Wed, 20 May 2026 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Wed, 20 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sunflower arrivals begin, farmers worried as procurement doesn't begin
इस्माईलाबाद। अनाज मंडी में सूरजमुखी की फसल को सुखाते श्रमिक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इस्माईलाबाद। गेहूं का सीजन समाप्त होते ही सूरजमुखी की आवक अनाज मंडी में शुरू हो चुकी है लेकिन सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
किसान राम कुमार, प्रदीप, राजेश, विष्णु आदि ने बताया कि इस समय सूरजमुखी की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। किसान अपनी फसल को मंडी में लेकर पहुंच भी रहे हैं लेकिन सरकारी खरीद शुरू न होने से किसानों की फसल नहीं बिक रही है। किसानों को अपनी फसल वापस घर लेकर आने को मजबूर होना पड़ रहा है। किसानों ने सरकार से मांग रखी है कि जल्द से जल्द सूरजमुखी की फसल की सरकारी खरीद शुरू की जाए।
विज्ञापन



--
एक जून से सूरजमुखी की खरीद शुरू होने का अनुमान : सचिव

मार्केट कमेटी सचिव अंकुर ठकराल ने कहा कि एक जून से सूरजमुखी की खरीद शुरू होने का अनुमान है। अनाज मंडी में सूरजमुखी खरीद का सेंटर बनाया गया है और खरीद के लिए हैफेड एजेंसी को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सूरजमुखी का सरकारी समर्थन मूल्य 7721 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। सरकारी खरीद के आदेश आते ही खरीद का कार्य शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed