{"_id":"570d528c4f1c1b7e104a6c82","slug":"suicide-ladies","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिखा मेरी आंखें दान कर देना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने लगाया फंदा, सुसाइड नोट में लिखा मेरी आंखें दान कर देना
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमारी से पीड़ित एक महिला ने सोमवार देर शाम फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक महिला ने सुसाइड नोट में सिरदर्द की बीमारी को आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने नेत्रदान की इच्छा जताई। परिजनों ने उसकी आंखें दान कर दी है।
जानकारी के अनुसार लाडवा के वार्ड 15 की रहने वाली लगभग 42 वर्षीय नीरू पत्नी पंकज गर्ग ने सोमवार देर शाम फंदा लगा लिया। महिला को लाडवा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों के अनुसार नीरू के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ, जिसमें उसने आत्महत्या का कारण अपनी बीमारी को बताया है। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि सिर दर्द से बेहद परेशान हैं और आत्महत्या के लिए कोई कसूरवार नहीं है। पुलिस ने सूचना मिलते ही महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों ने बताया कि नीरू इच्छा थी कि मरने के बाद उसकी आंखें दान कर दी जाएं। परिजनों ने उसकी इच्छानुसार उसकी आंखें दान कर दी। बताया जाता है कि महिला लंबे समय से रोग ग्रस्त थी, जिसके चलते परिजनों ने उसका पीजीआई से इलाज भी कराया, लेकिन वह ठीक नहीं हो पाई और इसी के चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी।