{"_id":"627c1ab777fcfe136473023a","slug":"students-took-out-candle-march-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1078822194","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
कैंडल मार्च निकालते श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज के विद्यार्थियों ने 23वें दिन मोहन नगर से डीसी कार्यालय तक कैंडल मार्च निकाला। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपना संदेश आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया।
वहीं विद्यार्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल विश्वविद्यालयक के कुलपति डॉ. बलदेव धीमान के नेतृत्व में गृह मंत्री अनिल विज से चंडीगढ़ में मुलाकात की। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगें उनके समक्ष रखी। गृहमंत्री ने विद्यार्थियों को उनकी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया। वहीं उन्होंने पूर्व राज्य मंत्री एवं सीएम के राजनैतिक सचिव कृष्ण बेदी को भी अपनी मांगों के बारे में अवगत कराया।
विद्यार्थी पिछले 23 दिन से एमबीबीएस विद्यार्थियों के समान इंटर्नशिप भत्ता तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति बढ़ाने सहित अन्य लंबित मांगों को लेकर आंदोलनरत हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात की है। गृहमंत्री ने जल्द ही उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। इससे पहले वह लोग सांसद नायब सैनी को भी मांगों के संदर्भ में ज्ञापन सौंप चुके हैं। उनकी मांगों का समर्थन कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी कर चुकी है। विद्यार्थियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक आयुष विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी मांगों को पूरा नहीं करता उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।