फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students spread the colors of imagination, Kurukshetra

विद्यार्थियों ने बिखेरे कल्पनाओं के रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Students spread the colors of imagination, Kurukshetra
केयू के फाइन आर्ट में कला प्रदर्शनी को देखते मुख्यातिथि श्रीनिवास नेहरू व अन्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ललित कला विभाग में छात्र आरजू, गुरप्रीत विर्क, मोहित शर्मा, लालसा कुमारी, अनामिका मेहरा व सुशीला की सामूहिक कला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने कल्पनाओं के बिखेरे।
प्रदर्शनी में कुरुक्षेत्र पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र के परियोजना समायोजक के. श्रीनिवास नेहरू ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित कला प्रदर्शनी की सराहना की। आरजू ने अपने सामाजिक विज्ञापन अभियान में कोविड महामारी के दौरान उत्पन्न हुई समस्या व पेड़ों के महत्व को दर्शाते हुए पोस्टर डिजाइन किया। सुशीला ने अपनी फोटोग्राफी में हांसी के किले का इतिहास समेटा। लालसा ने अमृत घी का प्रचार करते हुए बताया कि किस प्रकार घी का सेवन करने से प्राकृतिक रूप से शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ती है।
विज्ञापन

मोहित शर्मा ने अपने कैंपेन में हर प्रकार के नशे से दूर रहने का संदेश दिया। गुरप्रीत ने अपनी फोटोग्राफी में सिख समुदाय की संस्कृति की झलक प्रदर्शित की। अनामिका ने अपनी फोटोग्राफी के माध्यम से हिमाचल की संस्कृति को बढ़ावा दिया। यह प्रदर्शनी 30 मार्च तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में विभागाध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, वरिष्ठ कलाकार प्रो. राम विरंजन, डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. राकेश बानी, डॉ. जया दरोंदे, डॉ. आरके सिंह, डॉ. आनंद जायसवाल, आरएस पठानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed