{"_id":"643c5a2b8d734b299c0160f6","slug":"students-raised-questions-on-the-quality-of-food-and-other-arrangements-in-the-hostel-expressed-anger-kurukshetra-news-c-18-1-93430-2023-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छात्रों ने उठाए हॉस्टल में खाने की गुणवत्ता व अन्य व्यवस्थाओं पर सवाल, रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छात्रों ने उठाए हॉस्टल में खाने की गुणवत्ता व अन्य व्यवस्थाओं पर सवाल, रोष जताया
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू के भगत सिंह छात्रावास में आ रही समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते विद्यार्थी।
कूरुक्षेत्र। खाने की क्वालिटी व अन्य समस्याओं को लेकर केयू के छात्रों ने जमकर रोष जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द की समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो कड़ा आंदोलन किया जाएगा।
छात्र युवा संघर्ष समिति के केयू अध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह हॉस्टल में काफी समय से विद्यार्थियों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां खाने की क्वालिटी बेहतर नहीं है वहीं हॉस्टल में पानी की सप्लाई भी सुचारू नहीं है। यहां तक कि रविवार को सिर्फ दो समय ही खाना दिया जाता है।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों के वार्डन के समक्ष मांग रखते हुए कहा कि खाने को लेकर हॉस्टल की जो कमेटी बनाई गई है, विद्यार्थियों के साथ चर्चा कर इसे दोबारा बनाया जाए। हॉस्टल में व्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ाई हुई है। जहां साफ-सफाई सही तरह से नहीं की जा रही। जब समस्याएं दूर नहीं की गई तो वे रोष जताने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी समस्याएं जल्द दूर नहीं की तो वे और भी कड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
उधर, कैंपस अध्यक्ष मनदीप सिंह ने कहा कि हॉस्टल वार्डन को रोष प्रदर्शन का पता चलते ही मौके पर पहुंचे और उन्होंने उनकी समस्याएं सुनी। इसके बाद उन्हें भरोसा दिया कि रविवार को तीन समय खाना मिलेगा तो वहीं खाने की क्वालिटी भी बेहतर रहेगी। हॉस्टल की कमेटी भी दोबारा से बनाई जाएगी, जिसके लिए छात्रों से चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि अन्य समस्याएं भी जल्द दूर कर दी जाएंगी।