{"_id":"6631878ce91178f5f209fbd7","slug":"students-hold-hunger-strike-at-vice-chancellors-office-demanding-re-checking-of-answer-sheets-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-117531-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: उत्तरपुस्तिका की दोबारा जांच की मांग के लिए कुलपति कार्यालय पर विद्यार्थियों ने की भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: उत्तरपुस्तिका की दोबारा जांच की मांग के लिए कुलपति कार्यालय पर विद्यार्थियों ने की भूख हड़ताल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भूख हड़ताल पर बैठे हु सीवाईएसएस के छात्र नेता सहित विद्यार्थी। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से संबंघित महाविद्यालयों के एमएससी भूविज्ञान के परीक्षा परिणाम निराशजनक आने पर विद्यार्थियों में गहरा रोष है। राजकीय कॉलेज अंबाला कैंट के विद्यार्थियों ने मंगलवार को छात्र युवा संघर्ष समिति के बैनर तले कुलपति कार्यालय पर भूख हड़ताल की। विद्यार्थियों का कहना है कि उनका परीक्षा परिणाम उत्तरपुस्तिका की फिर से जांच करने की जाए। इससे पहले भी विद्यार्थियों द्वारा दो बार ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन प्रशासन द्वारा आश्वासन दे दिया गया था कि जांच की जाएगी। विद्यार्थियों का कहना है कि करीब दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई जांच नहीं की गई और फिर से 10 दिन तक परिणाम जारी करने का आश्वासन दे दिया गया है।
उल्लेख है कि नौ अप्रैल को जब विद्यार्थियों ने परिणाम देखा तो वे हैरान रह गए कि पूरी कक्षा का परिणाम कैसे इतना निराशजनक आ सकता है कि एक भी विद्यार्थी पास न हो। जब विद्यार्थियों ने प्राचार्य के संज्ञान लाया तो उनका कहना था कि रिअपीयर या रीवेल्यूवेशन के लिए आवेदन करें। इसके बाद वह भूख हड़ताल पर बैठने पर मजबूर हुए हैं। विद्यार्थियों की मांग है कि उनकी उत्तरपुस्तिकाएं दोबारा चेक कराई जाएं और नया परिणाम जल्द घोषित किया जाए। विद्यार्थियों ने प्रशासन से मांग कि है कि परीक्षा परिणाम में पूरी की पूरी कक्षा कैसे असफल हो सकती है। इसकी जांच तत्काल प्रभाव से कराई जाए। वह पहले भी दो बार कुलपति कार्यालय पर ज्ञापन सौंप प्रदर्शन कर चुके हैं लेकिन दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।
छात्र युवा संघर्ष समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर तुला है। पहले तो री-अपीयर और रिवेल्युएशन की बढ़ा दी गई और अब पूरी कक्षा के विद्यार्थियों की ही री-अपीयर दे रहे हैं। प्रशासन से मांग है कि उत्तरपुस्तिकाएं दोबारा से चेक की जाएं और परिणाम जल्द घोषित किया जाए।