{"_id":"626702b8428feb0a5c5f5aa5","slug":"students-gherao-the-vice-chancellor-registrar-s-office-kurukshetra-kurukshetra-news-knl106121572","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने कुलपति, कुलसचिव दफ्तर का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने कुलपति, कुलसचिव दफ्तर का किया घेराव
विज्ञापन
श्री कृष्णा आयुर्वेदिक महाविद्यालय के बाहर फल बेचकर विरोध जताते विद्यार्थी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। इंटर्नशिप भत्ता और छात्रवृत्ति बढ़ोत्तरी सहित अन्य लंबित मांगों के समर्थन में धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने सोमवार को फिर आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव कार्यालय का घेराव किया। भड़के विद्यार्थियों ने शाम चार से सात बजे तक यहीं विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
मामला बढ़ता देख आयुष विश्वविद्यालय प्रशासन को पुलिस का सहारा लेना पड़ा। मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद कुलपति प्रो. बलदेव धीमान और कुलसचिव डॉ. नरेश कुमार विद्यार्थियों के बीच पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन गुस्साए विद्यार्थियों ने नारेबाजी करते हुए कुलपति और कुलसचिव से इस्तीफा देने की मांग की। विरोध बढ़ता देख कुलपति व कुलसचिव को वापस अपने कार्यालय में लौटना पड़ा।
इससे पहले सोमवार सुबह बीएएमएस, एमडी, एमएस और फार्मेसी के विद्यार्थियों ने रेहड़ी लगा फल बेचे और 11 से दोपहर 12 बजे तक ट्विटर पर जस्टिस फॉर आयुर्वेदा लिखकर तीन हजार से अधिक ट्वीट किए। उधर, आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. साकेत कुमार ने भावी चिकित्सकों को मुलाकात के लिए आमंत्रित किया है। आज मंगलवार को विद्यार्थियों का चार सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल आयुष विभाग के महानिदेशक से मुलाकात करेगा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल के सभी विद्यार्थी एमबीबीएस विद्यार्थियों के समान इंटर्नशिप भत्ता तथा एमडी के विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति में बढ़ोत्तरी करने सहित अन्य लंबित मांगों को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने मांगें पूरी न होने तक आर-पार की लड़ाई लड़ने का एलान किया है। विद्यार्थियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

विद्यार्थियों से बातचीत करते कुलपति डॉ. बलदेव धीमान। संवाद- फोटो : Kurukshetra