फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Students' anger erupted over increasing fees in KU

केयू में फीस बढ़ाने पर फूटा छात्रों का गुस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Students' anger erupted over increasing fees in KU
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा सभी विभागों में फीस पढ़ाए जाने के विरोध में मंगलवार को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा। युवा संर्घष समिति के बैनर तले छात्रों ने न केवल वीसी कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया बल्क बढ़ाई गई फीस वापस न लेने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

छात्र संगठन के अध्यक्ष भारत बराड़ ने कहा कि पहले ही कोरोना की वजह व बढ़ती महंगाई से विद्यार्थियों के घर पर आर्थिक तंगी का बोझ पड़ रहा है तो वहीं अब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा सभी डिपार्टमेंट के विद्यार्थियों को फीस बढ़ाकर प्रताड़ित किया जा रहा है। छात्र नेता शुभम राणा और कैंपस अध्यक्ष मनदीप सिंह ने कहा कि परीक्षा फॉर्म शुल्क व कालेज एवं विभागों में दाखिला फीस पहले के स्तर पर ही रखी जाए। आर्थिक कमजोर छात्र-छात्राओं को एक समान रूप से छात्रवृत्ति दी जाए ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा पिछले दो सालों में विभिन्न संकाय की फीस पांच से 10 हजार रुपये तक भी बढ़ा दी गई है। ऐसे में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के समक्ष बड़ा संकट खड़ा हो गया है। यहां तक कि परीक्षा फार्म शुल्क ही 400 रुपये तक बढ़ा दिया गया है। ऐसे में बीपीएल परिवारों से आने वाले विद्यार्थी केसे शिक्षा ग्रहण कर पाएंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभम राणा ने कहा कि इन सभी मुद्दों को पर हमने कुलपति के नाम भगवान परशुराम कॉलेज के प्रिंसिपल को भी ज्ञापन सौंपा था, लेकिन उस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की है। आगे यूनिवर्सिटी प्रशासन उनकी मांगे नही मानेगा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed