फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Stubble burning cases are not stopping, till now action has been taken against 29 farmers

Kurukshetra News: थम नहीं रहे पराली जलाने के मामले, अब तक 29 किसानों पर कार्रवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Stubble burning cases are not stopping, till now action has been taken against 29 farmers
कुरुक्षेत्र। पराली जलाने का सिलसिला अभी भी थमता नजर नहीं आ रहा है, जिसके चलते वायु प्रदूषण बढ़ने की संभावना बनी हुई है। हालांकि मौसम में ठंडक होने के चलते अभी वायु प्रदूषण से कुछ हद तक राहत मिली हुई है, लेकिन लगातार फसल अवशेषों में आग लगाए जाने से प्रदूषण पर लगाम लगाना प्रशासन के लिए मुश्किल हो सकता है। फसल अवशेषों में आग लगाए जाने के अभी तक 60 के करीब मामले सामने आ चुके है, जिसमें से अब तक 29 किसानों पर 72 हजार 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया जा चुका है। हालांकि प्रदेश सरकार की ओर से हर साल लाखों खर्च कर किसानों को जागरूक भी किया जा रहा है, लेकिन फिर भी यह भरसक प्रयास नाकाफी नजर आते हैं। फसल अवशेष को लेकर अब तक 11 किसानों की फार्म रिकॉर्ड में रेड एंट्री भी की जा चुकी है लेकिन फिर भी यह मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं किसानों व ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से 403 गांवों में टीमों को भी उतारा गया है, जोकि किसानों व ग्रामीणों को फसल अवशेष में आग न लगाने के बारे में जागरूक कर रहे हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को पर्यावरण को बचाने व पराली प्रबंधन का इस्तेमाल कर मुनाफा कमाना है। फसल अवशेष में आग के मामलों को रोकने के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किए गए है, जोकि ग्रामीणों को फसल अवशेष में आग न लगाने के बारे में जागरूक करेंगे तो वहीं फसल प्रबंधन को लेकर भी कई तरह की अहम जानकारियां भी देंगे।
विज्ञापन




किसान करें पराली प्रबंधन का उपयोग
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने बताया कि अब तक जिले में 29 किसानों पर 72 हजार 500 रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। ग्रामीण क्षेत्रों में फसल अवशेष में आग न लगाई जाए, इसके लिए टीमें गांवों में उतारी गई है, जो कि लोगों को फसल अवशेष में आग लगाने से होने वाले नुकसान की जानकारियां देकर जागरूक कर रही हैं। पराली प्रबंधन का प्रयोग कर किसान वायु प्रदूषण को बढ़ने पर लगाम लगा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed