{"_id":"69c98d09fd3935177206b138","slug":"stop-work-when-you-arrive-by-rural-tractor-trolley-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-152374-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर पहुंचे तो रोका काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर पहुंचे तो रोका काम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रविवार को जोहड़ पर मिट्टी न भरे जाने को लेकर रोष प्रकट करते ग्रामीण। स्वयं
कुरुक्षेत्र। गांव बारना में जोहड़ की खुदाई पर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार को ग्रामीण अपने ट्रैक्टर- ट्रॉली लेकर मिट्टी लेने के लिए जोहड़ पर पहुंच गए लेकिन कुछ लोगों की ट्राॅलियों में मिट्टी भरने के बाद काम को रोक दिया गया। इस कारण ग्रामीणों में रोष पनप गया और नारेबाजी करने लगे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब तक एक निजी संस्थान परिसर में डंफरों से मिट्टी को डाला जा रहा था, तब तक दो-दो मशीनें लगाकर मिट्टी डाली जा रही थी लेकिन शनिवार व रविवार को ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से मिट्टी लेने के लिए पहुंचे तो काम को रोक दिया गया।
प्रदीप, सत्यवान, सुभाष चंद, बलजीत सिंह, मक्खन, मिल्खा सिंह ने कहा कि गांव के लोग मिट्टी के लिए तरस रहे हैं लेकिन जोहड़ से निकाली जा रही मिट्टी उन्हें न देकर बाहर बेची जा रही है।
विज्ञापन
ग्रामीण गुरनाम सिंह ने कहा कि वे पिछले लगभग 20 दिन से सरपंच के पास जा रहे हैं कि मंदिर परिसर में मिट्टी डाली जाए ताकि पूजा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो लेकिन एक भी डंफर मिट्टी नहीं डाली गई।