फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Statue of Brahmalin Mahant Gangapuri unveiled at Sthaneshwar Mahadev Temple

स्थानेश्वर महादेव मंदिर में ब्रह्मलीन महंत गंगापुरी की मूर्ति का किया अनावरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Statue of Brahmalin Mahant Gangapuri unveiled at Sthaneshwar Mahadev Temple
श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर में महंत बंसीपुरी के सानिध्य में मंदिर परिसर में श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के पूर्व सचिव ब्रह्मलीन महंत गंगापुरी की मूर्ति का अनावरण एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें देश भर से पहुंचे महान संत, महंत, महामंडलेश्वर ने भाग लेकर महंत ब्रह्मलीन महंत गंगापुरी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी विद्यागिरी ने कहा कि महंत गंगापुरी का जीवन सदैव मानव जाति के कल्याण के लिए रहा। वह सदैव मानवता को प्राथमिकता देते थे। महंत बंसीपुरी ने कहा कि मानव कल्याण चेतना के सजीव स्वरूप लोकमंगल कल्याण की कामना के अमर संदेशवाहक युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत गंगापुरी का विराट व्यक्तित्व जनमानस के लिए सदैव प्रेरणा स्वरूप रहेगा। कार्यक्रम में थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने भी ब्रह्मलीन महंत गंगापुरी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। विधायक सुधा ने कहा कि संत भारतीय संस्कृति समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संवाहक होते हैं। संतों ने सदैव ही समाज को सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है। इस दौरान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पहुंचे महानिर्वाणी श्री पंचायती अखाड़ा कनखल हरिद्वार से सचिव रविंद्र पुरी, महानिर्वाणी श्री पंचायती अखाड़ा अरुणाय के सचिव महंत विश्वनाथ गिरी, महामंडलेश्वर विद्यागिरी पंजाब से, श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के संरक्षक एवं अखाड़े के पूर्व सचिव महंत विजयगिरी, स्वामी भीमपुरी, महंत जगन्नाथ पुरी, स्वामी लक्ष्मी नारायण पुरी, स्वामी रोशन पुरी, महंत ओमगिरी डॉ. विश्वेश्वर पुरी कनखल हरिद्वार सहित अनेक संतों ने ब्रह्मलीन महंत गंगापुरी की प्रतिमा का अनावरण किया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed