फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sprots news

हरियाणा के कुलदीप ने डाक कुमार तो कर्मपाल ने जीता डाक केसरी का खिताब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
sprots news
sprots news - फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में चल रही 33वीं अखिल भारतीय डाक कुश्ती प्रतियोगिता शुक्रवार को संपन्न हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न डाक परिमंडलों की 10 टीमों ने भाग लिया, जिसमें हरियाणा डाक परिमंडल ने ग्रीको रोमन व फ्री स्टाइल दोनों वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऐसे ही राजस्थान परिमंडल की टीम ने दोनों वर्गों में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हरियाणा के कुलदीप ने डाक कुमार तथा हरियाणा के ही कर्मपाल ने डाक केसरी का खिताब जीता। ग्रीको रोमन व फ्री स्टाइल दोनों ही प्रकार की कुश्तियों में हरियाणा परिमंडल की टीम ने सात-सात गोल्ड मेडल अपने नाम किए। इस मौके पर विधायक सुभाष सुधा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मुकाबलों का शुभारंभ कराया। इस दौरान मुख्य पोस्टमास्टर हरियाणा रंजू प्रसाद, निदेशक डाक सेवाएं निर्मल सिंह, उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, एडीसी पार्थ गुप्ता व अंतरराष्ट्रीय पहलवान मौसम खत्री भी उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक ने समाज में डाक विभाग की उपस्थिति को सराहा तथा विभाग को समाज के बदलते स्वरूप के साथ-साथ स्वयं को ढालने के लिए बधाई दी। उन्होंने जनसुरक्षा योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के लिए विभाग को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

ग्रीको रोमन कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम
55 किलोग्राम वर्ग का मुकाबला ओडिशा के तुलसी राम व राजस्थान के ओंकार के बीच हुआ, जिसमें ओडिशा प्रथम रहा। 60 किलोग्राम मेें यूपी के संजय व राजस्थान के अशोक के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें यूपी प्रथम रहा। 63 किलोग्राम में हरियाणा व महाराष्ट्र के बीच मुकाबला हुआ जिसमें हरियाणा प्रथम रहा। 67, 72, 77,82,87 व 97 किलोग्राम वर्ग में हरियाणा प्रथम रहा। वहीं 130 किलोग्राम वर्ग में बिहार के राकेश कुमार ने बाजी मारी।
विज्ञापन

फ्री स्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम
57 किलोग्राम वर्ग में राजस्थान को हराकर ओडिशा ने बाजी मारी। 61 किलोग्राम में राजस्थान को हराकर यूपी ने आगे रहा। 65 किलोग्राम में दिल्ली को हराकर हरियाणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 70,74,79,86,92 व 97 किलोग्राम वर्ग में विभिन्न राज्यों को हराकर हरियाणा प्रथम रहा। वहीं 125 किलोग्राम में महाराष्ट्र को हराकर बिहार के राकेश कुमान ने मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed