फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sports: Jashan Saini won gold medal in National Roller Skating

स्पोर्ट्स : राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग में जशन सैनी ने जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Sports: Jashan Saini won gold medal in National Roller Skating
कुरुक्षेत्र। पदक हासिल करने के दौरान यूआईईटी के छात्र जशन सैनी के सा​थ अन्य ​खिलाड़ी। स्वयं
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) के प्रथम वर्ष के छात्र जशन सैनी ने राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्वविद्यालय और संस्थान का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने जशन सैनी को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऐसे होनहार खिलाड़ी विश्वविद्यालय के अन्य छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। यूआईईटी संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील ढींगरा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना संस्थान और पूरे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है। लेफ्टिनेंट डॉ. अजय जांगड़ा ने बताया कि जशन सैनी ने 12 अक्तूबर को जिले में डिस्ट्रिक्ट रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जीत दर्ज कर राज्य स्तर के लिए क्वालिफाई किया। इसके बाद 25 से 27 अक्तूबर तक गुरुग्राम में हुई राज्य रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया। अब 5 से 15 दिसंबर तक विशाखापत्तनम में आयोजित राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जशन सैनी ने टीम हरियाणा का प्रतिनिधित्व करते हुए देश के अन्य सात राज्यों की टीमों को शिकस्त देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। जशन सैनी की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed