फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sport minister awareed people for corona

खेलमंत्री ने खुद साइकिल चलाकर लोगों को दिया मास्क पहनने का संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
sport minister awareed people for  corona
हरियाणा के खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने पिहोवा के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से खुद साइकिल चलाई। इस दौरान उन्होंने लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक बनाए रखने का भी संदेश दिया। उन्होंने खुद दुकानों पर जाकर करीब 100 मास्क भी बांटे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन की तरफ से शुक्रवार को पिहोवा के पुराने विश्राम गृह के सामने मास्क पहनने और सामाजिक दूरियां बनाए रखने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान खेल मंत्री ने पत्रकारों से बताया कि कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। इससे बचने के लिए लोगों को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखना बहुत जरूरी है। इस प्रकार की रैली के आयोजन से लोगों में जागरूकता आएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से आयोजित ये जागरूकता रैली पिहोवा शहर व गांवों में लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी नगर पार्षद और शहरवासी भी अपना सहयोग करेंगे। उन्होेंने कहा कि अगर लोग कोविड-19 के नियमों का पालन करेंगे, मुंह पर मास्क लगाएंगे और सोशल डिस्टेंस के नियमों की पालना करेंगे तो निश्चित ही कोरोना वायरस के फैलाव को रोका जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान में एनजीओ भी अपना योगदान दे सकते है। इस मौके पर एसडीएम सोनू राम, डॉ. नरेंद्र सिंह, कोच पंजाब सिंह, अक्षय नंदा, गुरप्रीत कंबोज, राकेश पुरोहित, गुरमेहर विर्क मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed