फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SP explains how to gather evidence under new laws

Kurukshetra News: एसपी ने बताए नए कानूनों के तहत साक्ष्य जुटाने के तरीके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
SP explains how to gather evidence under new laws
कुरुक्षेत्र। पुलिस लाइन में शनिवार को नए कानूनों के तहत साक्ष्य एकत्रित करने के तरीके बताने के लिए एक सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें जिले के सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों के साथ अनुसंधानकर्ता शामिल हुए।
विज्ञापन

इस दौरान अच्छा कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने अनुसंधानकर्ताओं को नए कानून के मुताबिक अनुसंधान करने तथा साक्ष्य एकत्रित करने के बारे में समझाते हुए सीन ऑफ क्राइम की एसओपी के अनुसार कार्रवाई करने के लिए प्रेरित किया। पुलिस अधीक्षक ने ई-साक्ष्य एप का प्रयोग करने, मौके से मिले साक्ष्यों को सही तरीके से पैक करने तथा नए कानून के अनुसार वीडियो बनाने के लिए भी प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमें नए कानून के अनुसार सर्च एंड सीजर के फार्मूले को अपनाकर उस पर अमल करने चाहिए व कोर्ट में चालान देने से पहले साक्ष्यों को अच्छे से चैक करवाकर ही दें। चालान देते समय आरोपी के खिलाफ कितने और कहां-कहां मामले दर्ज हैं, यह जानकारी जरूर दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अच्छा अनुसंधान अधिकारी बनने के लिए कानून की जानकारी होना जरूरी है। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए एसपी ने उप निरीक्षक मोहिंदर सिंह, सहायक उप निरीक्षक हरजीत सिंह, कृष्ण लाल, महिला सहायक उप निरीक्षक उर्मिला देवी आदि को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed