{"_id":"66fc995fac0c79caee0987b6","slug":"south-madhya-pradesh-team-first-in-age-group-under-14-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-124973-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: आयुवर्ग अंडर-14 में दक्षिण मध्य प्रदेश की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: आयुवर्ग अंडर-14 में दक्षिण मध्य प्रदेश की टीम प्रथम
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन करते खिलाड़ी। संवाद
कुरुक्षेत्र। श्रीमद्भागवत गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 35वीं अखिल भारतीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके दूसरे दिन आयुवर्ग अंडर-14, अंडर-17, अंडर-19 के मैच हुए। चार दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों के 600 प्रतिभागी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन दिखा रहे हैं। प्राचार्य अनिल कुलश्रेष्ठ ने खिलाड़ियों को खेल भाव से खेलने के लिए प्रेरित किया तथा विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।
फुटबॉल खेल संयोजक नवीन रावत ने बताया कि आयुवर्ग अंडर-14 में दक्षिण मध्य प्रदेश की खिलाड़ियों ने पहला स्थान प्राप्त किया और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की टीम ने दूसरा तथा उत्तर क्षेत्र की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं आयुवर्ग अंडर-17 में दक्षिण मध्य क्षेत्र की टीम पहले स्थान पर रही, उत्तर क्षेत्र की टीम दूसरे तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की टीम तीसरे स्थान पर रही जबकि आयुवर्ग-19 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की टीम ने पहला स्थान हासिल किया और पूर्वी उत्तर प्रदेश की खिलाड़ियों ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
उत्तर क्षेत्र संयोजक मलखान सिंह ने बताया कि आयुवर्ग अंडर-14 के फाइनल मुकाबलों में उत्तर क्षेत्र की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। बिहार क्षेत्र की टीम ने दूसरा तथा पूर्वोत्तर क्षेत्र की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 के फाइनल मुकाबलों में राजस्थान की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया और पश्चिमी यूपी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रबंधक वीरेंद्र वालिया, जंग बहादुर, अशोक रोशा, उत्तर क्षेत्र के संगठन मंत्री विजय नड्डा, उत्तर क्षेत्र सह- संगठन मंत्री बालकिशन सहित अन्य सदस्य एवं खिलाड़ी मौजूद रहे।