फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sonia became sarpanch unanimously, Kurukshetra

सर्वसम्मति से सरपंच बनीं सोनिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Sonia became sarpanch unanimously, Kurukshetra
गांव मंडोखरा में नवनियुक्त सरपंच सोनिया देवी का अभिनंदन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। गांव मंडोखरा में सोनिया देवी को सर्वसम्मति से सरपंच बनाया गया है। मंडोखरा, सुजरा, सुजरी के ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर बाबा सुरेंद्र सिंह ने कहा कि गांव हरिपुरा, मंडोखरा, सुजरा, सुजरी के ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से सोनिया देवी को सरपंच चुनकर आपसी भाईचारे की मिसाल कायम की है।
उन्होंने कहा कि सर्वसम्मति से सरपंच चुने जाने पर गांव में भाईचारा बढ़ता है और विकास कार्य भी ज्यादा होते है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सर्वसम्मति से चुने जाने पर 11 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है जिससे गांव में अनेक विकास कार्य हो सकते हैं। उन्होंने पंचायत सर्वसम्मति से चुने जाने पर सरपंच व सभी पंचायत सदस्यों से एकजुटता से विकास कार्य करवाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाईचारा सबसे बड़ी चीज है और सबने आपसी सहयोग व भाईचारे की मिसाल पेश की है। इस मौके पर सरपंच सोनिया देवी ने उन्हें सरपंच बनाने पर उपस्थित सभी लोगों का आभार जताया और कहा कि गांव के विकास कार्य सभी के सहयोग से समान रूप से करवाए जाएगें। इस मौके पर जसवंत सिंह, उधम सिंह, पूर्व सरपंच गुरमेल सिंह, बलबीर सिंह, लाडी, पिंद्र, श्रवण, गुलाब सिंह, मायाराम, टहल सिंह, बलकार सिंह व अनेक ग्रामीणों सहित महिलाऐं भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed