{"_id":"6159f32a8ebc3e8ba8043cb3","slug":"some-relief-from-corona-now-dengue-becomes-a-disaster-kurukshetra-news-knl853250135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से थोड़ी राहत, अब डेंगू बना आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से थोड़ी राहत, अब डेंगू बना आफत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस से अभी थोड़ी राहत मिलते ही डेंगू के डंक ने स्वास्थ्य विभाग की परेशानी बढ़ा दी है। जिले में बाल रोग विशेषज्ञ सहित 24 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं। सबसे ज्यादा मरीज शाहाबाद के गांव कलसाना में सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार डेंगू के 22 मरीज गांव कलसाना, एक-एक मरीज शाहाबाद मारकंडा और सेक्टर-5 कुरुक्षेत्र में मिला है। जिले में तेजी से बढ़ते डेंगू के मरीजों के बाद स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग की टीम ने गांव कलसाना में डेरा डाल लिया है। डोर-टू-डोर दस्तक देकर एंटी लार्वा गतिविधि कर रहे हैं। पिछले दिनों से लगातार मिल रहे मरीजों के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम व्यक्ति में डेंगू, जापानी बुखार, चिकनगुनिया संबंधित बीमारियों के लक्षण दिखाई देने पर उनका चेकअप और सैंपल एकत्रित कर रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर जाकर बंद पड़े कूलरों, फ्रिज के पीछे पानी के डिब्बे, पानी की टंकियों, छत पर पड़े टायरों, पानी एकत्रित होने वाली वस्तुओं, पानी की होदियों में लार्वा की जांच की जा रही है और दवा डाल रही है।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुदेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन घरों, दफ्तरों, दुकानों में लार्वा मिले, उन्हें नोटिस देकर चेताया जाए। कहा कि आमजन भी कही भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न न होने दें, यदि कहीं जलभराव की स्थिति है तो वहां काला तेल डालकर मच्छर का पहली स्टेज में ही खात्मा करने का प्रयास करें, पूरी बाजू के कपड़े पहने, मच्छर दानी का प्रयोग करें, रविवार को सूखा दिवस (ड्राई डे) मनाएं। इस दिन कूलरों, टंकियों, होदियों, पशु-पक्षियों के बर्तनों को धोकर व सुखाकर कर ही प्रयोग करें, ताकि लार्वा न पनप सके।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. सुदेश कुमार सहोता ने कहा कि पिछले कई दिनों से डेंगू पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ते डेंगू पॉजिटिव केस के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों को मलेरिया, डेंगू, जापानी बुखार, चिकनगुनिया से बचाव के बारे में आमजन को जागरूक कर रही है। टीमें जहां भी जलभराव दिखता है, वहीं एंटी लार्वा गतिविधियां कर रही हैं। साथ ही कोई बुखार का रोगी मिलने पर रक्त पट्टिका बनाकर जांच के लिए शीघ्र प्रयोगशाला में जमा करा रही है। यहां प्रयोगशाला तकनीशियन रक्त पट्टिकाओं की रिपोर्ट 24 घंटे में उपलब्ध करा रहे हैं।