{"_id":"644ae798714d3937c60e8c94","slug":"soil-slipped-from-under-national-highway-link-road-fear-of-accident-kurukshetra-news-c-18-1-104599-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: नेशनल हाईवे लिंक रोड के नीचे से खिसकी मिट्टी, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: नेशनल हाईवे लिंक रोड के नीचे से खिसकी मिट्टी, हादसे की आशंका
विज्ञापन
शाहाबाद।
साहा चौक के पास नेशनल हाईवे के नीचे से मिट्टी खिसक गई है, जिससे कोई हादसा होने की आशंका है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का शिकार हो सकते हैं। हैरानी की बात तो यह है कि यहां रोजाना कई बार एनएचएआई की हेल्प गाड़ियां गश्त के लिए निकलती है, लेकिन वह भी इस सड़क की ओर ध्यान नहीं दे रहे। ऐसे में इस लिंक रोड से भारी वाहन गुजरते ही सड़क का बड़ा हिस्सा ध्वस्त हो सकता है और किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है।
शायद अधिकारी किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं। खिसकती ओवरब्रिज की मिट्टी को लेकर लोग चिंतित नजर आ रहे हैं। उनकी माने, तो जब भी थोड़ी-सी बरसात होती है तो नेशनल हाईवे के नीचे से मिट्टी बह कर नीचे सड़क पर चली जाती है और अपने पीछे एक बड़ा-सा गड्ढा छोड़ आती है। उधर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के अधिकारी भानू प्रताप सिंह ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। वह तुरंत उस टूटी सड़क की इंडिकेशन करवा देंगे और जल्द ही सड़क की मुरम्मत भी करवा दी जाएगी।