फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Soil Moisturizer sensor will give information about moisture and fertilizer in the field

सोयल मॉइश्चराइजर सेंसर देगा खेत में नमी और फर्टिलाइजर की जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 02:02 AM IST
विज्ञापन
Soil Moisturizer sensor will give information about moisture and fertilizer in the field
अब किसानों को खेत में नमी और फर्टिलाइजर की कमी होने पर मिट्टी की जांच कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनको यह जानकारी मोबाइल पर ही मिल जाएगी। इस कमी को दूर करने के लिए किसानों को खेत में जाने की भी जरूरत नहीं होगी, बल्कि घर बैठे ही खेत में पानी और फर्टिलाइजर का स्प्रे हो जाएगा। विज्डम वर्ल्ड स्कूल के 11वीं के छात्र अनीश ने इस डिवाइस को तैयार किया है। ये डिवाइस खेत में लगाया जाएगा। जो इंटरनेट से जुड़ा होगा। ये खेत में नमी और फर्टिलाइजर की जानकारी ऐप के माध्यम से मोबाइल तक पहुंचाएगा। इसके बाद किसान घर बैठे ही पानी और संबंधित फर्टिलाइजर का स्प्रे खेत में कर सकेगा। अनीश ने इस डिवाइस को पैनोरमा एवं विज्ञान केंद्र में सात दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह के तहत लगे मेले में रखा है।
विज्ञापन

अनीश ने बताया कि उसने सोयल मॉइश्चराइजर सेंसर बनाया है। जो इंटरनेट से जुड़ा है। ये खेत की मिट्टी की जानकारी हासिल करके ऐप के जरिए मोबाइल तक पहुंचाता है। इस ऐप के साथ पानी और फर्टिलाइजर के टैंक को भी जोड़ा गया है। पानी और फर्टिलाइजर की कमी होने पर यह ऐप स्वत: ही खेत में इसका स्प्रे कर देगा। इससे किसानों को मिट्टी की जांच कराने से छुटकारा मिलेगा। इस डिवाइस से जिन किसानों के खेत दूर दराज है इससे उनको काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन

बॉक्स
किसान आंदोलन के दौरान मिला आइडिया
अनीश ने बताया आंदोलन के दौरान किसान खेतों से बहुत दूर था। इसके अलावा किसान खेत में हर परिस्थिति और मौसम में डटा रहता है। इसके अलावा किसान खेतों में पेस्टीसाइड दवाइयों का स्प्रे करता है कई बार उसकी सेहत भी खराब हो जाती है। इसी के चलते उसने यह डिवाइस और मॉडल तैयार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed