{"_id":"620d5dd992368b54211d8954","slug":"snatched-cash-and-mobile-by-beating-kurukshetra-kurukshetra-news-knl991961179","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। थर्ड गेट के सामने रेलवे फाटक पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करके एक युवक ने मोबाइल और 10 हजार रुपये छीन लिए। सूचना पाकर व्यक्ति के दोस्त उसकी मदद करने पहुंचे तो आरोप ने उन पर किसी नुकीले हथियार से हमला करके घायल करफरार हो गया। दोनों घायल युवकों को एलएनजेपी अस्पताल भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थाना केयूके पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद आबिद वासी कैराना जिला शामली (यूपी) हाल वासी दीदार नगर गली नंबर चार ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर गुरुकुल कुरुक्षेत्र के सामने एक दुकान में काम करता है। महताब और सुहैल भी उसके साथ ही दुकान पर काम करते हैं। महताब मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे के उनके पास आया और उसने बताया कि थर्ड गेट के सामने एक युवक ने उसके साथ मारपीट करके मोबाइल और 10 हजार रुपये छीन लिए हैं।
इस पर वह अपने साथी सुहैल के साथ फाटक के पास पहुंचे तो मारपीट करने वाला युवक मिल गया। उन्होंने उस युवक से मोबाइल और छीने गए रुपये वापस मांगे तो उसने किसी नुकीले हथियार से उन पर हमला कर किया, जिससे उसके मुंह व कोहनी पर और सुहैल की बाई आंख पर चोट लग गई। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गया। उसके साथियों ने उन्हें अस्पताल भर्ती कराया। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।