फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six thousand 598 students took the Narayan Pratibha search exam.

Kurukshetra News: छह हजार 598 विद्यार्थियाें ने दी नारायण प्रतिभा खोज परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Six thousand 598 students took the Narayan Pratibha search exam.
कुरुक्षेत्र। विद्या भारती द्वारा आयोजित नारायण प्रतिभा खोज परीक्षा में हिस्सा लेते विद्यार्थी।
कुरुक्षेत्र। विद्या भारती उत्तर क्षेत्र द्वारा नारायण प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में उत्तर क्षेत्र के पांच प्रांतों-हरियाणा, जम्मू, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, और पंजाब के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। हरियाणा से परीक्षा में कुल छह हजार 598 छात्रों ने भाग लिया। चौथी कक्षा में 875 विद्यार्थियों ने, पांचवीं में 829, छठी में 888, सातवीं में 919, आठवीं में 914, नौवीं में 902, 10वीं में 850, 11वीं में 221 और 12वीं कक्षा के 200 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। विद्या भारती का यह आयोजन छात्रों की प्रतिभा को निखारने और शैक्षिक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया।
विज्ञापन

इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को उनकी क्षमता का मूल्यांकन करने का अवसर मिला, जिससे उनकी शैक्षिक प्रगति को प्रोत्साहित किया जा सके। परीक्षा के सफल आयोजन पर विद्या भारती उत्तर क्षेत्र महामंत्री देशराज शर्मा, संगठन मंत्री विजय कुमार नड्डा, क्षेत्रीय संयोजक सुमित कुमार, हिंदू शिक्षा समिति प्रांत महामंत्री संपूर्ण, अध्यक्ष डॉ. ऋषिराज वशिष्ठ, प्रांतीय संयोजक सुमन बाला ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed