फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Six Lane Project : Tender hangs even after two months, common people are facing setback, Kurukshetra

सिक्स लेन प्रोजेक्ट ः दो माह बाद भी टेंडर लटका, आमजन झेल रहे झटका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Six Lane Project : Tender hangs even after two months, common people are facing setback, Kurukshetra
अधर में लटका पिपली से थर्ड गेट तक का सड़क निर्माण कार्य। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। तीन साल से निर्माणाधीन पिपली-थर्ड गेट सिक्स लेन प्रोजेक्ट लटकने के कारण शहरवासी परेशान हैं। इससे ऊबड़-खाबड़ सड़क पर लोगों को आवागमन पर झटके झेलने पड़ रहे हैं। अनियमितता के कारण निर्माण कंपनी का टेंडर रद्द किए रविवार को एक माह सात दिन हो चुके हैं, वहीं निर्माण कार्य को रुके हुए दो माह से ज्यादा का समय बीत चुका है, बावजूद इसके नए टेंडर को लेकर कोई फैसला नहीं हो पा रहा है।
टेंडर रद्द होने पर कंपनी की ओर से विभाग के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी। कोर्ट ने फैसले के लिए चीफ इंजीनियर मध्यस्थता करने के आदेश दिए थे। तब से लेकर आज तक मध्यस्थता में चीफ इंजीनियर ने मामले में सात सुनवाई की हैं। इन सुनवाई में जहां हर बार पीडब्ल्यूडी की ओर से अधिकारी मौजूद रहे, वहीं ठेका कंपनी की ओर से कोई कोई न बात कहकर सुनवाई में आने से मना कर दिया गया। सोमवार मामले में आठवीं सुनवाई होने जा रही है। इस सुनवाई में यदि फिर से ठेका कंपनी की ओर से कोई सदस्य पेश नहीं होता है तो चीफ इंजीनियर अगली तारीख देने की बजाए कोई फैसला सुना सकते हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है पीडब्ल्यूडी ने ठेकेदार पर सड़क निर्माण में अनियमितता बरतने और समय पर निर्माण पूरा न करने का आरोप लगाते हुए 31 दिसंबर, 2021 को उसका टेंडर रद्द कर दिया था, जिस पर ठेका कंपनी की ओर से हाईकोर्ट में मामला ले जाया गया। कोर्ट से चीफ इंजीनियर को मध्यस्थता कर फैसला करने की आदेश दिए थे। चीफ इंजीनियर की मध्यस्थता में सुनवाई की पहली तारीख 10 जनवरी को लगी थी। इसके बाद 12 जनवरी, 14 जनवरी, 17 जनवरी और फिर 23 व 27 जनवरी की तारीख लगी थी। इसके बाद तीन फरवरी को तारीख लगी, जिसमें निर्माण कंपनी की ओर से कोई भी पक्ष रखने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढे नहीं, गड्ढों में है सड़क
पिपली से थर्ड गेट तक नौ किलोमीटर की सड़क की हालत से हर एक शहरवासी वाकिफ है। इस सड़क पर गड्ढे नहीं बल्कि गड्ढों में सड़क है। पिपली से नए बस अड्डे तक एक तरफ की सड़क का एक बड़ा हिस्सा उखाड़े हुए करीब ढाई माह बीत चुके हैं, लेकिन यह बनेगा कब इस बारे अधिकारियों को भी नहीं पता। फिलहाल पीडब्ल्यूडी ने सड़क के इन गड्ढों को भरने का काम शुरू किया है।

पूरी तैयारी के साथ होंगे सुनवाई में शामिल : भाटिया
पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन अरुण भाटिया ने कहा कि सोमवार को मामले की आठवीं सुनवाई है। विभाग की ओर से वे पिछली सभी सुनवाई में जाते रहे हैं और सोमवार को भी पूरी तैयारी के साथ वे चीफ इंजीनियर के समक्ष पेश होंगे, लेकिन अब तक हुई सात सुनवाई में ठेका कंपनी की ओर से कोई भी हाजिर नहीं हुआ है, जिस कारण मध्यस्थता में कोई फैसला नहीं लिया जा रहा है। छठी सुनवाई में ठेका कंपनी संचालक ने खुद को कोरोना संक्रमित बताते हुए आने से मना कर दिया था और सातवीं सुनवाई में भी रिकवरी न होने की बात कहकर वह नहीं पहुंचा। इससे पहले भी संचालक कभी बीमार होने के या कोई अन्य कारण बताकर अनुपस्थित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed