फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Situation arises where tires must be removed from buses under construction

Kurukshetra News: निर्माणाधीन बसों के टायर निकालने की नौबत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Situation arises where tires must be removed from buses under construction
कुरुक्षेत्र। रोडवेज के कुरुक्षेत्र डिपो में टायरों की कमी का संकट अब इस कदर गहरा गया कि बसों को सड़क पर दौड़ाने के लिए निर्माणाधीन नई बसों के टायर निकालकर लाने की नौबत आ गई है।
विज्ञापन

टायरों की कमी के चलते बसों का संचालन प्रभावित होते देख परिवहन विभाग ने गुरुग्राम में तैयार हो रही नई बसों के टायर इस्तेमाल करने के निर्देश दे दिए।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गुरुग्राम में ऐसी आठ बसें खड़ी हैं, जिनका निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हुआ। कुरुक्षेत्र डिपो की टीम को इन बसों के चेसिस से टायर निकालने की जिम्मेदारी दी गई है। रोडवेज के बेड़े में बसों की उपलब्धता के साथ उनके रखरखाव के लिए जरूरी संसाधन भी अहम हैं, लेकिन टायरों की कमी ने अधिकारियों के सामने नई चुनौती खड़ी कर दी। पहले से ही बसों के संचालन और कार्यशाला में रखरखाव को लेकर दबाव बना हुआ है। इसी समस्या से निपटने के लिए मुख्यालय स्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था तलाशी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed