फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sitam of Kohre in North India, slow pace of 500 settlements of six states

Kurukshetra News: उत्तर भारत में कोहरे का सितम, छह राज्यों की 500 बसों की धीमी रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Sitam of Kohre in North India, slow pace of 500 settlements of six states
अंबाला छावनी बस अड्डे पर बस की इंतजार करते यात्री। संवाद
अंबाला। उत्तर भारत में पड़ रहे भीषण कोहरे और कड़ाके की ठंड ने परिवहन व्यवस्था की कमर तोड़ दी है। कोहरे की घनी चादर ने क्षेत्र को अपने आगोश में लिया है। इस कारण अंबाला छावनी बस अड्डे से गुजरने वाली आधा दर्जन राज्यों के परिवहन निगमों के पहिए धीमे हो गए हैं। आलम यह है कि करीब 500 बसें अपने निर्धारित समय से दो से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। भीषण ठंड और ऊपर से बसों की देरी ने बच्चों और बुजुर्गों तक की परेशानी तक बढ़ा दी है। नौकरी पेशा और जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


दृश्यता कम, पट्टी और फॉग लाइट का सहारा
सड़कों पर दृश्यता शून्य के करीब पहुंचने के कारण चालकों के लिए बस चलाना चुनौती बन गया है। ऐसे में चालक जान जोखिम में न डालते हुए सड़कों पर लगी सफेद-पीली पट्टी और फॉग लाइट के सहारे रेंग-रेंग कर बसें आगे बढ़ा रहे हैं। घने कोहरे के कारण लंबी दूरी की बसों की रफ्तार पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है।
विज्ञापन


इन राज्यों की बसें हो रहीं प्रभावित
छावनी बस अड्डे पर रोजाना हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और राजस्थान सहित कई राज्यों की करीब 1000 बसों की आवाजाही होती है और करीब 15 हजार यात्रियों को आवागमन लगा रहता है। इनमें से करीब 500 बसें कोहरे के कारण प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंबाला में 71 प्राइवेट बसें जगाधरी, नारायणगढ, बराडा, पीपली, अंबाला सिटी सहित करीब 10 मार्गों पर संचालन कर रही हैं। इसी तरह से पंजाब की 13 प्राइवेट बस अंबाला कैंट से लुधियाना के लिए संचालन कर रही हैं पहली बस सुबह सात बजे और अंतिम बस शाम छह बजे चल रही है। वहीं चंडीगढ़ डिपो कि 60 बसें अंबाला में संचालन कर रही हैं पहली बस 4:14 बजे, अंतिम बस रात 11:15 बजे यह सभी बसें चंडीगढ़ से दिल्ली, रोहतक, भिवानी, जयपुर, सहारनपुर, हरिद्वार, देहरादूर, ऋषिकेश, सोनीपत,पानीपत, यमुनानगर, झज्जर,गुडगांव जा रही हैं। सीटीयू की 60 बसें दिल्ली जयुपर, हल्दवानी, रेवाडी सहित अन्य स्थानों पर जा रही हैं। वहीं अंबाला डिपो की करीब 200 बसें हैं जो विभिन्न स्थानों पर जा रही हैं। यह बसें डेढ़ घंटे से ढाई घंटे तक की देरी से चल रही है।

अमन ने बताया कि वह यमुनानगर से आए हैं कोहरे के कारण अंबाला आने में उन्हें तीन घंटे लग गए। सहारनपुर निवासी अमन ने बताया कि वह निजी काम से अंबाला आए थे अब उन्हें वापस घर जाना है लेकिन एक घंटे से वह बस की इंतजार कर रहे हैं। छावनी निवासी सुनीता ने बताया कि उन्हें पटियाला जाना हैं रिश्तेदारी में लेकिन कोहरे के कारण वह पिछले एक घंटे से बस की इंतजार कर रही हैं।




कोहरे के चलते हरियाणा सहित अन्य राज्यों की बसें एक घंटे से लेकर ढाई घंटे तक की देरी से चल रही हैं। डिपो के चालकों को निर्देश दिए गए हैं कि कोहरे को देखते हुए नियमों का पालन करें
- अश्वनी डोगरा, महाप्रंधक, अंबाला डिपो।

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बस की इंतजार करते यात्री। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर बस की इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed