{"_id":"69efc7628981b2f40208a2b5","slug":"si-dies-while-trying-to-extinguish-farm-fire-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-153981-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खेतों की आग बुझाने गए एसआई की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खेतों की आग बुझाने गए एसआई की मौत
विज्ञापन
बाबैन। कमलजीत सैनी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
बाबैन। पुलिस थाना में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक कमलजीत सैनी की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब वे अपनी टीम के साथ गांव गणगौरी में किसानों के खेतों में लगी आग की सूचना पर पहुंचे।
किसानों व अपनी टीम के साथ आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे। तभी भारी गर्मी और आग की तपिश से उन्हें घबराहट व सीने में जलन महसूस होने लगी और उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
अन्य पुलिसकर्मी उनको बाबैन के निजी अस्पताल ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया। रास्ते में कमलदीप सैनी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और एलएनजेपी अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एसआई कमलजीत सैनी (45) यमुनानगर के सरस्वती नगर के गांव गंदापुरा के रहने वाले थे। उनकी पिछले काफी समय से डायल-112 की गाड़ी पर ड्यूटी थी।
वे साल 2003 में हरियाणा पुलिस में भर्ती हुए थे और करीब एक साल पहले ही उनकी पोस्टिंग बाबैन थाना में हुई थी। उनके दो पुत्र है, जिनमें से बड़ा बेटा अंकुश ग्रेजुएशन कर रहा है जबकि छोटा बेटा योगेश अमेरिका में है।
पुलिस विभाग की ओर से दिवंगत कमलदीप सैनी का पोस्टमार्टम करवाकर शव को उनके पैतृक गांव गंदापुरा ले जाया गया जहां पूरे सम्मान के साथ उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर देने के साथ साथ शोक सलामी दी गई।