फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shrimad Bhagwat Katha started with Mangal Kalash Yatra.

Kurukshetra News: मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha started with Mangal Kalash Yatra.
पिहोवा। श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य आयोजित कलश यात्रा में हिस्सा लेते श्रद्धालु। विज्ञप्ति - फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ सेक्टर-8 के पार्क में मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा से पूर्व भागवत कथा के यजमान सुशील चित्रा (संरक्षक), संदीप नैन (प्रधान), प्रवीण बैरागी (प्रधान) सुरेंद्र यादव ने पूजन, कलश पूजन किया। इसके बाद सौभाग्यवती महिलाओं की ओर से कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

भागवत प्रवक्ता कथावाचक अनिल शास्त्री ने कलश यात्रा की महिमा को बताते हुए कहा कि सनातन धर्म में भागवत कथा का विशेष महत्व होता है। यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि आध्यात्मिक जागरण और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का सार भी है। किसी भी भागवत कथा के शुभारंभ से पहले कलश यात्रा निकालने की परंपरा होती है, जो पूरे आयोजन को शुभता प्रदान करती है।
विज्ञापन

वेदाचार्य ने कहा कि कलश यात्रा को पवित्रता, सकारात्मक ऊर्जा और शुभ संकेत का प्रतीक माना जाता है। यह यात्रा देवी-देवताओं का आह्वान करने के साथ-साथ आस-पास के वातावरण की शुद्धि के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस अवसर पर आचार्य रंगनाथ शास्त्री ने पूजन संपन्न करवाया।

पिहोवा। श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य आयोजित कलश यात्रा में हिस्सा लेते श्रद्धालु। विज्ञप्ति

पिहोवा। श्रीमद्भागवत कथा के उपलक्ष्य आयोजित कलश यात्रा में हिस्सा लेते श्रद्धालु। विज्ञप्ति- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed