फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shriek rang out in ambulances

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी

Mon, 08 Jun 2015 01:06 AM IST
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूूरो
कुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूूरो Updated Mon, 08 Jun 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
घर में डिलीवरी पूरी न होने पर अस्पताल पहुंचते ही एक महिला ने एंबुलेंस में बच्ची को जन्म दिया है।
विज्ञापन


आनन-फानन में एलएनजेपी अस्पताल प्रशासन ने महिला व बच्ची को प्रसूति विभाग में दाखिल करवाया गया।

इस पूरे प्रकरण में महिला के परिजनों की डिलीवरी से पहले सांस अटकी रही और डिलीवरी के बाद सभी ने खुशी मनाई।

एलएनजेपी अस्पताल में डाक्टरों ने बताया कि जच्चा-बच्चा अब स्वस्थ  है। वहीं महिला के परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी अपने मायके अढोण में डिलीवरी के लिए आई हुई थी।

उनके अनुसार अभी महिला की डिलीवरी डेट अभी दूर थी लेकिन रविवार सुबह से महिला को दर्द हो रहा था उन्हें लगा शायद उसे वैसे ही हल्के दर्द उठ रहा हैं।  परिजनों के अनुसार जब उसे असहनीय दर्द उठने लगे तो उन्होंने एलएनजेपी अस्पताल की एंबुलेंस को फोन किया।
विज्ञापन


एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही महिला की आधी डिलीवरी घर पर ही हो चुकी थी, जिसके बाद एंबुलेंस उसे लेकर कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं एलएनजेपी अस्पताल के प्रसूति विभाग को जब इस संदर्भ में जानकारी मिली तो स्टाफ ने समय रहते ही डिलीवरी को एंबुलेंस के अंदर अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएनजेपी अस्पताल के एमएस डॉ. मुकेश ने बताया कि महिला की डिलीवरी तो घर पर ही हो चुकी थी डिलीवरी के बाद एंबुलेंस  महिला और बच्ची को लेकर अस्पताल गई। अभी महिला और बच्ची की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed