{"_id":"6a430ede87cdb8d622038cd5","slug":"shahabads-ajaydeep-became-the-coach-of-the-indian-team-in-the-asian-wrestling-championship-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-157083-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कोच बने शाहाबाद के अजयदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कोच बने शाहाबाद के अजयदीप
Tue, 30 Jun 2026 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 30 Jun 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भारतीय कुश्ती कोच अजयदीप।
शाहाबाद। हॉकी के लिए देशभर में पहचान रखने वाला शाहाबाद अब कुश्ती में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा रहा है। शाहाबाद के युवा कोच अजयदीप को थाईलैंड के पटाया में आयोजित एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। 27 जून से 5 जुलाई तक चल रही इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में वह भारतीय पहलवानों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।
अजयदीप वर्तमान में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के दिल्ली केंद्र में कोच के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने एम पी एड की शिक्षा प्राप्त करने के साथ एनआईएस पटियाला से कोचिंग का विशेष प्रशिक्षण हासिल किया है। उनके पिता निर्मल सिंह चंडीगढ़ पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि एशियन चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों ने लंबे समय तक कड़ा अभ्यास किया है। पूरी टीम ने बेहतर तैयारी की है और उन्हें उम्मीद है कि भारतीय पहलवान प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए पदक जीतेंगे। शाहाबाद के खेल प्रेमियों ने अजयदीप के भारतीय टीम के कोच बनने को क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया है। संवाद