फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Shahabad youth dies in gas blast in Armenia, village mourns

Kurukshetra News: अर्मेनिया में हुए गैस ब्लास्ट में शाहाबाद के युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Shahabad youth dies in gas blast in Armenia, village mourns
शाहाबाद। अर्मानिया में हादसे का शिकार हुए प्रवीन कुमार। फाइल फोटो - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। रोजगार की तलाश में विदेश गए शाहाबाद के एक युवक की अर्मेनिया में हुए एक हादसे में मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही गांव नगला पहुंची, पूरे परिवार में मातम पसर गया। परिवार अपने बेटे का शव भारत लाने के लिए मदद की गुहार लगाने के लिए मजबूर है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक गांव नगला निवासी 35 वर्षीय प्रवीन कुमार अर्मेनिया में काम करता था। वह अपने कमरे में खाना बना रहा था। इस दौरान रसोई गैस पाइप में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया और प्रवीन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


प्रवीन के पिता वेद प्रकाश ने बताया कि बेटे को विदेश भेजने के लिए उन्होंने कर्ज लिया था। अगस्त 2024 में बड़ी उम्मीदों के साथ प्रवीन को अर्मेनिया भेजा था ताकि वह परिवार के आर्थिक हालात सुधार सके। परिवार को भरोसा था कि बेटा विदेश में मेहनत कर घर की बदहाली दूर करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता दिव्यांग, परिवार के अन्य सदस्य करते हैं मजदूरी, शव लाने में लगेगा सात लाख का खर्च
दिव्यांग पिता वेद प्रकाश खुद मजदूरी करने में असमर्थ हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह घर चला रहे हैं। बेटे की मौत की खबर मिलने के बाद मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार बार-बार यही कह रहा है कि वे अपने बेटे का अंतिम बार चेहरा देखना चाहते हैं। बेटे का अर्मेनिया से शव भारत लाने में करीब छह से सात लाख रुपये खर्च बताया जा रहा है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार के लिए इतनी बड़ी रकम जुटा पाना असंभव जैसा हो गया है।

पिता ने सहयोग की अपील की
गांव में मातम का माहौल है। गांव के लोगों का कहना है कि प्रवीन बेहद मेहनती और शांत स्वभाव का युवक था। उसकी मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। पड़ोसी और रिश्तेदार परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। वहीं पिता वेद प्रकाश ने सरकार, समाजसेवियों और दानदाताओं से मदद की अपील की है। उनका कहना है कि अगर समाज के लोग थोड़ा-थोड़ा सहयोग कर दें तो वे अपने बेटे के शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ला सकते हैं।

शाहाबाद। अर्मानिया में हादसे का शिकार हुए प्रवीन कुमार। फाइल फोटो

शाहाबाद। अर्मानिया में हादसे का शिकार हुए प्रवीन कुमार। फाइल फोटो- फोटो : samvad

शाहाबाद। अर्मानिया में हादसे का शिकार हुए प्रवीन कुमार। फाइल फोटो

शाहाबाद। अर्मानिया में हादसे का शिकार हुए प्रवीन कुमार। फाइल फोटो- फोटो : samvad

शाहाबाद। अर्मानिया में हादसे का शिकार हुए प्रवीन कुमार। फाइल फोटो

शाहाबाद। अर्मानिया में हादसे का शिकार हुए प्रवीन कुमार। फाइल फोटो- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed