फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   SFI committee protested against the felling of 14,000 trees in the university.

Kurukshetra News: विवि में 14 हजार पेड़ों की कटाई के विरोध में उतरी एसएफआई कमेटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
SFI committee protested against the felling of 14,000 trees in the university.
कुरुक्षेत्र। ज्ञापन की प्रति दिखाते एसएफआई सदस्य। स्वयं
कुरुक्षेत्र। स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की यूटीडी कमेटी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय परिसर में साइकिलिंग वेलोड्रम निर्माण के लिए छह एकड़ क्षेत्र में स्थित करीब 14,500 पेड़ों की कटाई के विरोध में कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कमेटी की सचिव मधु ने बताया कि विश्वविद्यालय में करीब 30 हजार पेड़ मौजूद हैं, जो न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ाते हैं बल्कि पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई विश्वविद्यालय की जलवायु, जैव विविधता और पक्षियों एवं वनस्पति-विज्ञान के शोध कार्यों पर गंभीर प्रभाव डालेगी। इससे वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ विभिन्न बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एसएफआई पेड़ काटकर वेलोड्रम बनाने के इस निर्णय का कड़ा विरोध करता है।
विज्ञापन

कमेटी ने मांग की है कि विश्वविद्यालय प्रशासन इस फैसले को तुरंत वापस ले और वेलोड्रम के लिए अन्य कोई जगह चिह्नित की जाए। पेड़ों की कटाई के बजाय और अधिक पौधरोपण को बढ़ावा दें, ताकि परिसर के साथ-साथ पूरे कुरुक्षेत्र शहर का पर्यावरण सुरक्षित रह सके। ज्ञापन देने के दौरान अक्षय, विकास, विनीत, जतिन, विशाल, जश्नप्रीत, ध्रुव, साक्षी, अंजली, रविन्द्र, अंकित और जगमील सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed