फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Seven districts will get rid of pollution from biomass waste plant

बायोमास वेस्ट प्लांट से सात जिलों को मिलेगी प्रदूषण से निजात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Seven districts will get rid of pollution from biomass waste plant
अब कुरुक्षेत्र के साथ-साथ सात जिले के लोगों को फसल अवशेषों की आगजनी से होने वाले प्रदूषण से परेशान नहीं होना पड़ेगा। इसके लिए गांव छज्जूपुर में निजी कंपनी की तरफ से बायोमास वेस्ट प्लांट लगाया गया है। इस प्लांट से कुरुक्षेत्र के आसपास के सात जिलों की पराली का प्रबंधन किया जाएगा। इस पराली से बिजली तैयार की जाएगी। मंगलवार देर शाम अंडर ट्रेनिंग आईएएस जया शारदा ने बायोमास वेस्ट प्लांट का अवलोकन किया। टेक्नीशियन रजत कुमार ने कहा कि छज्जूपुर गांव में 15 मेगावॉट का प्लांट स्थापित किया गया है। हालांकि निर्माणाधीन होने के साथ-साथ इसकी टेस्टिंग का कार्य चल रहा है। इस प्लांट में दो से ढाई लाख टन पराली का प्रबंधन किया जा सकेगा। फिलहाल डेढ़ लाख टन पराली के प्रबंधन से इस प्लांट की शुरुआत की जाएगी। बायोमास वेस्ट प्लांट से पहले साल से ही करोड़ यूनिट बिजली पैदा की जाएगी। इसके बाद इसके आंकड़े में हर साल इजाफा होगा। इस प्लांट से बिजली पैदा करने के लिए पराली का प्रबंधन होगा। इस पराली को कुरुक्षेत्र व आसपास के जिलों के किसानों से खरीदा जाएगा। इस प्लांट के लगने से किसानों को खेतों में खड़े फानों को आग लगाने की नौबत नहीं आएगी, जिससे पर्यावरण भी स्वच्छ होगा और प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस प्लांट दो-तीन महीनों में पूरा कर लिया जाएगा। इस प्लांट को मलिकपुर गांव के बिजली फीडर के साथ जोड़ा गया है। इस प्लांट के लगने से जहां बिजली की पैदावार होगी वहीं रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। सबसे ज्यादा फायदा किसानों को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed