फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Security of Kashmiri students increased

Kurukshetra News: कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा बढ़ाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Security of Kashmiri students increased
कुरुक्षेत्र। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर प्रशासन ने कदम उठाते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (कुवि) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) में पढ़ रहे करीब 70 कश्मीरी विद्यार्थियों की सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए हैं। कुवि में पढ़ रहे 38 कश्मीरी हिंदू और एक इस्लामी विद्यार्थी तथा एनआईटी में अध्ययनरत करीब 31 विद्यार्थी अब प्रशासन की सीधी निगरानी में हैं।
विज्ञापन

सुरक्षा के इस निर्णय को लेकर सिटी डीएसपी सुनील कुमार ने विद्यार्थियों के साथ बैठक कर उन्हें आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी हमारे अतिथि हैं। उनकी सुरक्षा और सुखद अनुभव हमारी प्राथमिकता है। पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी है। इसी के साथ ही जिन छात्रावासों में विद्यार्थी रह रहे हैं, वहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन के इस कदम से विद्यार्थियों और उनके परिजनों में राहत का भाव देखा गया है। विद्यार्थियों ने प्रशासन और विश्वविद्यालय प्रबंधन का आभार व्यक्त जताया। उन्होंने कहा कि वह विश्वविद्यालय में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रशासन और विद्यार्थियों के साथ की गई बैठक
थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार का कहना है कि एनआईटी और कुवि दोनों संस्थानों के प्रशासन और विद्यार्थियों के साथ बैठक की गई है। एसएचओ और डीएसपी स्तर के अधिकारियों ने व्यक्तिगत रूप से विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें अपने मोबाइल नंबर उपलब्ध कराए हैं। विद्यार्थियों के लिए एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। किसी भी प्रकार की समस्या पर विद्यार्थी सीधे ग्रुप पर मैसेज कर सकते हैं या कॉल कर सकते हैं। पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed