{"_id":"67799106e272da29b30bdc8b","slug":"second-accused-of-snatching-arrested-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-129482-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: छीनाझपटी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: छीनाझपटी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छह महीने पहले दंपती के साथ छीनाझपटी करने के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस अजय कुमार उर्फ करण निवासी मंगोलपुरी दिल्ली समेत दो आरोपियों को पकड़ चुकी है। थाना शहर थानेसर में 24 जून को दर्ज शिकायत में खेड़ी मारकंडा निवासी महिला ने बताया था कि वह सुबह करीब साढ़े सात बजे अपने पति के साथ पानीपत दवाई लेने जा रही थी। वह शनि मंदिर के पास पहुंची तो स्कूटी पर आए दो युवक उसके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-दो ने करते हुए चार जुलाई को आरोपी संजय निवासी मंगोलपुर कलां दिल्ली को गिरफ्तार किया था। आगामी कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी अजय कुमार को काबू किया।
सटोरिया काबू, नकदी बरामद
कुरुक्षेत्र। पुलिस ने सट्टा खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नरिंद्र सिंह निवासी मोहन नगर के कब्जे से सट्टे की राशि के 1,010 रुपये बरामद हुए।सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम ने गुप्त सूचना नरिंद्र सिंह को मच्छीमार मोहल्ला से सट्टा खाईबाड़ी करते हुए काबू किया। आरोपी के कब्जे से 1,010 रुपये बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद